Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


'डॉन 3' की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले रणवीर सिंह पर लगे बैन और फरहान अख्तर के साथ हुए भारी विवाद के बाद अब सलमान खान संकटमोचक बनकर सामने आए हैं. सलमान दोनों पक्षों से बात कर इस हाई-प्रोफाइल मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.

IPL के समय और मैचों की संख्या में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. BCCI टूर्नामेंट को सितंबर-अक्टूबर में कराने और 74 की जगह 94 मैच कराने पर विचार कर रहा है. मौसम और ब्रॉडकास्टिंग को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है.

मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब 10 थार और स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार युवकों ने जमकर स्टंट और हुड़दंग किया. टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर फरार होने की घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन KCP के टॉप कमांडर को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर मणिपुर में हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है. पूरे नेटवर्क की जांच जारी है.

Meta ने बड़ा बदलाव करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए Plus वर्जन पेश किया है. इसके तहत Facebook, Instagram और WhatsApp के कुछ खास फीचर्स अब पेड हो सकते हैं. हालांकि बेसिक इस्तेमाल फ्री रहेगा.

सोशल मीडिया स्टार और ‘बिग बॉस 11’ की पूर्व कंटेस्टेंट ढिंचैक पूजा ने चुपचाप शादी रचा ली है. पूजा ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह लाल जोड़े में नजर आ रही हैं. हालांकि उन्होंने अपने पति का चेहरा अब तक रिवील नहीं किया है, जिसके बाद फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है.

डूंगरपुर जिले के कुंआ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ पत्नी को मायके ले जाने की बात पर भड़के पति ने अपने ही साले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. इस खूनी जंग में साले को बचाने आए साढू भाई भी बीच में पिस गए और मामूली रूप से घायल हो गए.

दुर्ग के एक रिसॉर्ट में होने वाली फेक मैरिज पार्टी का ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने विरोध किया. मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए रिसॉर्ट मैनेजर पर कार्रवाई की है.

JEE और NEET परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की चर्चा तेज है. सरकार एक यूनिफाइड एंट्रेंस एग्जाम मॉडल पर विचार कर रही है ताकि परीक्षा व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जा सके.

कोलकाता में लियोनेल मेसी की विशाल प्रतिमा हवा में हिलने लगी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. बाद में जांच में स्क्रू ढीले पाए गए और मरम्मत कर स्थिति सामान्य की गई.