Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


महाराष्ट्र के कल्याण जंक्शन पर परिवार को ट्रेन में बैठाने आए आदित्य चौहान पर ₹500 का जुर्माना लगा दिया गया, क्योंकि उनका प्लेटफॉर्म टिकट निर्धारित समय सीमा से अधिक हो गया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे के नियमों और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर नई बहस छिड़ गई है.

केंद्र सरकार ने परमाणु ऊर्जा उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कुछ आयातित उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी छूट को औपचारिक मंजूरी दी है. सरकार का मानना है कि इससे ऊर्जा क्षेत्र को राहत मिलेगी और परमाणु बिजली उत्पादन की लागत पर सकारात्मक असर पड़ सकता है...

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. 16 साल लंबे शानदार करियर के अंत के साथ क्रिकेट जगत में भावुक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है...

मध्य प्रदेश के इटारसी निवासी किसान कलाकार योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने अनाज के दानों से BRICS देशों के कृषि मंत्रियों के पोर्ट्रेट तैयार किए हैं. इंदौर में होने वाले BRICS कृषि मंत्रियों के सम्मेलन से पहले उनकी यह अनोखी कला वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है...

दिल्ली के अजय शर्मा ने मनाली से रिमोट वर्क करते हुए अपना मासिक खर्च साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. 1BHK किराया, इंटरनेट, राशन और जिम समेत उनका कुल मासिक बजट करीब 20 हजार रुपए बताया जा रहा है...

सचिन तेंदुलकर ने फ्लाइट के अंदर परिवार के साथ क्रिकेट खेलते हुए मजेदार वीडियो शेयर किया है. बहू सानिया चंडोक की गेंद पर बेटी सारा तेंदुलकर ने कैच पकड़कर सचिन को आउट किया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया...

बिहार के बक्सर जिले में चोरों ने 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर, केबल और जनरेटर तक गायब कर दिया. कंपनी अधिकारी मरम्मत के लिए पहुंचे तो मौके पर सिर्फ खाली जगह मिली, पुलिस जांच में जुटी है...

फिनलैंड के कुल्तारांता टॉक्स में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन युद्ध और रूसी तेल खरीद पर उठे सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों के आधार पर फैसले लेता है, किसी बाहरी दबाव में नहीं..

ईरान ने अमेरिकी हमलों के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की घोषणा कर दी है, जिससे वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मच गई है.कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और सप्लाई संकट की आशंका के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है.

गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने कथित छेड़छाड़ की कोशिश का विरोध करते हुए आरोपी युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और महिला सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है.