Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की. नेताओं ने उनके अदम्य साहस, काकोरी कांड और आजादी के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया..

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सिंघोर गांव में टेडिया बांध से कथित 70-80 साल पुरानी सोने की हाथी मूर्ति बरामद हुई. मूर्ति मिलने के बाद गांव में आस्था का उफान है, प्रशासन ने जांच और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं..

मंगोलपुरी में सिगरेट देने से इनकार करने पर 17 साल के नाबालिग लालू की पार्क में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने चंद घंटों में तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया...

प्रयागराज में दर्ज पॉक्सो केस की जांच के सिलसिले में पुलिस के वाराणसी पहुंचने की चर्चा तेज रही. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा– आरोप झूठे हैं, जांच में पूरा सहयोग करूंगा.

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ACI ASQ Awards 2025-26 में दो प्रतिष्ठित श्रेणियों में नामांकन मिला है. यात्री संतुष्टि के आधार पर यह सम्मान एयरपोर्ट की वैश्विक पहचान को मजबूत करता है..

UP Board 2025-26 परीक्षा से पॉलिमर आधारित हाईटेक मार्कशीट जारी करेगा, जो पानी और समय से खराब नहीं होगी. हाथ से फाड़ने पर ₹1 लाख इनाम की घोषणा, QR कोड और UV लोगो जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी शामिल..

ग्लैमर वर्ल्ड का चर्चित कपल Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे. फैंस द्वारा दिए गए नाम ‘VIROSH’ को ही दोनों ने अपनी शादी का आधिकारिक टाइटल बना दिया है..

सुपर-8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया. भारत का नेट रन रेट -3.8 हो गया, सेमीफाइनल की राह अब दूसरे मैचों पर निर्भर...

रूटीन ट्रेनिंग सॉर्टी के बाद लैंडिंग के समय ब्रेक फेल की आशंका से तेजस रनवे ओवरशूट कर गया, एयरफ्रेम को नुकसान हुआ. गनीमत यह रही कि पायलट सुरक्षित इजेक्ट हुआ. वहीं वायुसेना ने एहतियातन 30 सिंगल-सीटर जेट्स की उड़ान अस्थायी रूप से रोक दी...

गृह मंत्री अमित शाह ने असम में CRPF के 87वें स्थापना दिवस परेड में 2200 से अधिक शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने भरोसा जताया कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा..