Bharat Express DD Free Dish


पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

भारत एक्सप्रेस


सरकार ने निर्यातकों के लिए नई CGSE स्कीम को मंजूरी दी है. अब बिना गारंटी मिलेगा लोन, जिससे MSMEs और एक्सपोर्ट सेक्टर को नई उड़ान मिलेगी.

लाल किले के पास हुए कार धमाके (Delhi Blast) को मोदी सरकार ने आतंकी वारदात बताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस घटना पर शोक जताया गया और पीड़ितों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया. सरकार ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और जांच एजेंसियों को जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए.

राजस्थान (Rajasthan) के विधायक रवींद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ( CM Bhajan Lal Sharma) को पत्र लिखकर फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ को टैक्स फ्री करने की मांग की है. यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को रिलीज होगी और 1962 की रेजांग ला (Rezang La (Battle) लड़ाई पर आधारित है.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) की वोटिंग पूरी हो चुकी है. तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एग्जिट पोल को खारिज करते हुए कहा कि महागठबंधन 14 तारीख को क्लीन-स्वीप के लिए तैयार है.

राजस्थान (Rajasthan) के बीकानेर की 94 वर्षीय एथलीट पानी देवी गोदारा ने चेन्नई में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट और भाला फेंक में चार स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया. उन्हें "गोल्डन ग्रैंडमा" कहा जा रहा है. उन्होंने यह साबित किया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और संकल्प व मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) का मतदान समाप्त हो गया है और अब एग्जिट पोल (Exit Poll) सामने आने लगे हैं. छह प्रमुख एजेंसियों के पोल में एनडीए (NDA)को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि महागठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है. हालांकि अंतिम फैसला 14 नवंबर को आने वाले नतीजों के साथ होगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump)ने संकेत दिए हैं कि भारत पर लगाए गए टैरिफ (Traiff) जल्द घटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका एक नई ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के करीब हैं। ट्रम्प ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे.

बिहार में विधानसभा (Bihar Election 2025) के बीच सन 2000 से लेकर 2020 तक का ओपिनियन पोल (Opinion Poll) का पूरा विश्लेषण साथ ही 21वीं सदी में हुए बिहार चुनाव का पूरा चिट्ठा.

Delhi Red Fort Blast: लाल किला के पास हुए भयावह कार ब्लास्ट को लेकर पीएम मोदी के भूटान दौरे के दौरान भूटान के राजा ने विशेष प्रार्थना सभा बुलाई है.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में नेताओं ने की 500 से ज्यादा रैलियां..मोदी, नीतिश, राहुल, तेजस्वी ने की बहुत रैलियां. चिराग और मुकेश सहनी भी पीछे नहीं हटे.