Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Shailendra Verma




भारत एक्सप्रेस


आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है. ईडी की टीम पुलिस फोर्स के साथ आवास पहुंची. जहां पर तलाशी की जा रही है.

बिहार में जातीय सर्वे कराकर नीतीश कुमार ने जाति वाली सियासत को धार दे दी है. जिसका असर 2024 के चुनाव में पड़ना तय माना जा रहा है.

सनातन धर्म को लेकर छिड़े विवाद के बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने विवादित बयान देकर मामले को और हवा दे दी है. उदित राज ने सनातन धर्म को लेकर कहा कि सनातन कुछ नहीं, सनातन है तो जाति है और जाति ही शाश्वत है.

भारत-कनाडा विवाद गहराता जा रहा है. खालिस्तानी मुद्दे को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी बढ़ती जा रही है. इसी बीच भारत ने कनाडा सरकार को हिदायत दी है कि अपने 40 राजनयिकों को वापस बुला लें.

दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल न्यूज क्लिक के 30 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई कर रही है.

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा है कि WHO ने मलेरिया के टीके को मंजूरी दी है, जिससे दुनिया के दूसरे ऐसे टीके के लिए वैश्विक स्तर पर रोल-आउट का रास्ता खुला है.

महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित एक सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 12 नवजात समेत 24 लोगों की मौत हो गई. इन मौतों को लेकर अस्पताल के डीन का कहना है कि अस्पताल में कर्मचारियों और दवाओं की कमी के चलते मौतें हुई हैं.

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोटे के जंगलों में तलाशी अभियान के साथ सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. जिसमें 9 पैरा कमांडो स्पेशल यूनिट के 3 जवान घायल हो गए.

बिहार में हुई जातिगत गणना की रिपोर्ट को नीतीश सरकार ने जारी कर दिया है. अपर मुख्य सचिव विवेक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डेटा को जारी किया.

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. अबतक 78 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बीजेपी ने कर दिया है.