Bharat Express DD Free Dish

Shailendra Verma




भारत एक्सप्रेस


भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने पहलवानों के आंदोलन से समर्थन लेने वाली खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि पहलवानों की मांग पर अभी जंतर-मंतर पर होने वाली रैली को रद्द किया गया है.

बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलानों के समर्थन में तमाम खाप पंचायतें और किसान संगठन मैदान में हैं.

मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. पिछले एक महीने से राज्य में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. जिसको लेकर सेना को तैनात किया गया. जो स्थिति को काबू करने की कोशिश कर रही है.

बिहार के भागलपुर में आगुवानी को सुल्तानपुर से जोड़ने वाला निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद इसपर सियासी तकरार बढ़ गया है. एक तरफ जहां बीजेपी नीतीश सरकार को घेरने में जुटी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ नीतीश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं. जहां राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइ़डेन मेजबानी करेंगी. पीएम मोदी की यात्रा से पहले अमेरिका ने बड़ा बयान दिया है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झाबुआ में महिला सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान सीएम ने महिलाओं को को संबोधित करते हुए कहा कि "मेरी जिंदगी का मकसद बहनों की जिन्दगी को बेहतर बनाना है.

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में 288 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इसके अलावा एक हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे में जांन गंवाने वाले लोगों के परिजनों की मदद के लिए अब रिलायंस समूह आगे आया है.

विश्व पर्यावरण दिवस : आज पूरा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है. हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. वैसे तो पूरे साल पर्यावरण को बचाने के लिए कार्यक्रम चलाए जाते हैं, लेकिन इस खास दिन पर विशेष रूप से कार्यक्रमों के जरिए पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है.

सीमा सड़क संगठन के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने रविवार (31 मई) को जानकारी देते हुए कहा कि भारत एलएसी पर चीन की परियोजनाओं के अनुरूप अपने इंफ्रास्ट्रक्चर की क्षमताओं को मजबूत कर रहा है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिक्स सम्मलेन के लिए दक्षिण अफ्रीका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के आखिरी दिन प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अब वह भारत नहीं है जो अपेक्षाकृत धीमी गति से घिसट-घिसट कर चलता था.