Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


Maternal Safety Rajasthan: भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में सिजेरियन के बाद 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप मच गया है. जिसके बाद हाई लेवल कमेटी दवाओं की गुणवत्ता और ओटी संक्रमण की जांच में जुट गई है.

Uttarakhand Rain Update: उत्तराखंड में लगातार बारिश की वजह से 107 सड़कें ठप हो गई है. PWD सचिव ने सख्त निर्देश दिया है कि 24 घंटे से ज्यादा कोई भी सड़क बंद न रहे और अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है.

Demchok LAC Patrolling: लद्दाख में LAC के बेहद संवेदनशील डेमचोक सेक्टर पहुंचे फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के GOC लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने सेना की ऑपरेशनल और युद्धक तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने 13,500 फीट की ऊंचाई पर तैनात जवानों की सराहना करते हुए उन्हें हर वक्त सतर्क और ऑपरेशन के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए.

Anjana Singh Controversy: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने वीडियो जारी कर खेसारी लाल यादव पर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाया है. अंजना का दावा है कि खेसारी को उनकी पत्नी ने एक अभिनेत्री के साथ रंगे हाथों पकड़ा था. इसके साथ ही उन्होंने खेसारी के संघर्ष के दिनों के कई किस्से शेयर कर 'स्टार' बनाने के दावों पर तीखा पलटवार किया है.

Corruption at Sadar Tehsil: फतेहपुर की सदर तहसील में तैनात कानूनगो गंगा सिंह को 'वेल वेरिफिकेशन' के नाम पर ₹1000 की रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद किया गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा.

Cyber Crime Jhansi: अखबार में शादी का विज्ञापन देने वाले 40 साल से अधिक उम्र के कुंआरों को जाल में फंसाने वाले एक बड़े रैकेट का झांसी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. यह गैंग AI से तैयार खूबसूरत लड़कियों की तस्वीरें भेजकर पहले प्यार के जाल में फंसाता था और फिर अश्लील बातें रिकॉर्ड कर ब्लैकमेलिंग शुरू कर देता था.

Gurugram Encounter: एनसीआर के गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच और कुख्यात अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 4 शूटरों को ढेर कर दिया गया है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. इस क्रॉस फायरिंग में गुरुग्राम पुलिस के 3 जवान भी गोली लगने से घायल हुए हैं.

UP Crime: जबलपुर के बेलबाग चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक ने न सिर्फ पुलिस नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि रोकने पर थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को सरेआम गालियां दे डालीं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Jhunjhunu Murder Case: : झुंझुनूं के नवलगढ़ में शराब के आदी एक बेटे ने घरेलू कलह के चलते अपनी ही मां पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया और खुद फोन कर बहन को इसकी जानकारी दी.

Raebareli News: रायबरेली में बेटी की शादी के 8 घंटों बाद ही एक पिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वो बेटी की शादी में हुए कर्ज से परेशान थे. उनपर करीब 2 लाख रुपये बेटी की शादी में कर्ज लेकर लगाये थे, जिससे वो परेशान थे.