Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Shyamdatt Chaturvedi


श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

भारत एक्सप्रेस


Tej Pratap Yadav FIR: बिहार की सियासत में भूचाल आया हुआ है. तेज प्रताप यादव ने देर रात सचिवालय थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई है. इसमें उन्होंने बताया कि उनके और उनके पिता लालू यादव के हत्या की साजिश रची जा रही है. जानिए आखिर उन्होंने किस पर आरोप लगाया है?

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के रूप में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि देश के 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक विशेष इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक और राजनीतिक ताकत की जमकर तारीफ की है. ट्रंप ने पीएम मोदी को एक महान नेता, बेहद सख्त इंसान और वैश्विक स्थिरता का प्रतीक बताया.

ओडिशा में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मयूरभंज का दौरा करेंगे. इस दौरान वे 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

Shiv Sena Split History: शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस शिंदे और उद्धव गुट के अलग-अलग शक्ति प्रदर्शन के साथ मनाया जा रहा है. जानिए 1991 से लेकर 2026 के 'ऑपरेशन टायगर' तक शिवसेना में हुए सभी 6 बड़े विद्रोहों और टूट का पूरा इतिहास.

OP Rajbhar On SP Political Rebellion: देश में जारी सियासी बगावत के बीच यूपी में बड़ा दावा! कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा के बहाने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. राजभर ने कहा कि 'बागी बलिया' से सपा में बड़ी टूट होने वाली है.

Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है. एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने 4 वोट कम होने के बावजूद 28 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की हार के बाद कांग्रेस और आरजेडी में खुली जंग.

Maharashtra Shiv Sena UBT Rebellion: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की खबर है. उद्धव ठाकरे की आपात बैठक से गायब रहे 6 सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वहीं महाराष्ट्र सरकार ने इन बागी सांसदों को Y+ सुरक्षा प्रदान की है, जो जल्द ही शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं.

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 2 दिवसीय दौरे पर कोल्हापुर पहुंच रहे हैं. वे महालक्ष्मी मंदिर में नए परिक्रमा मार्ग की नींव रखेंगे. इसके साथ ही गन्ना किसानों, चीनी मिलों के संकट और नाबार्ड में फंसे 112 करोड़ रुपये पर बड़ा फैसला हो सकता है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी एक साथ ओडिशा के मयूरभंज जिले का ऐतिहासिक दौरा करने जा रहे हैं. राष्ट्रपति के पैतृक गांव पहाड़पुर में कई कार्यक्रमों के साथ-साथ डंडबोस में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा.