Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


TRAI Spam Calls Penalty Rules India: फर्जी कॉल्स और अनचाहे मैसेज पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार TRAI को सीधे टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना लगाने का अधिकार देने की तैयारी कर रही है. 2026 के शुरुआती छह महीनों में स्पैम कॉल्स को लेकर 20.75 लाख से ज्यादा शिकायतें मिली हैं, ऐसे में नए नियमों से मोबाइल यूजर्स को राहत मिलने की उम्मीद है.

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर आईडी और खरीफ फसल पंजीकरण को लेकर दो अहम फैसलों का ऐलान किया है. इन फैसलों से राज्य के करीब 70 लाख किसानों को सब्सिडी, कृषि ऋण, फसल बीमा और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी.

Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल के लोगों के साथ दिवाली मनाई, कारोबारी विशाल गोंडल ने उन्हें हनुमान चालीसा भेंट की. मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका और भारतीयों के खिलाफ नस्लीय हिंसा के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या दिवाली समारोह से नफरत कम होगी?

Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते हुए 7 से 10 नवंबर और 24 नवंबर को सुगम दर्शन व मंगला आरती की ऑनलाइन टिकट बुकिंग बंद रहेगी. आम श्रद्धालुओं के निर्बाध दर्शन के लिए यह फैसला लिया गया है.

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है. बिहार-झारखंड के मिट्टी के घरौंदे, बंगाल का चौद्दो शाक, ओडिशा का कौंरिया काठी और छत्तीसगढ़ की दियारी जैसी समृद्ध लोक परंपराएं इस महापर्व को खास बनाती हैं.

Diwali Special: त्योहारों की यादें सिर्फ रोशनी और मिठाइयों में नहीं, बल्कि उन मासूम सवालों में बसती हैं जो कभी हम पूछते थे और आज हमारे बच्चे पूछते हैं. जानिए घर की सफाई, खील-बताशे, सिंघाड़े और मिट्टी के दीयों के पीछे का वास्तविक सांस्कृतिक व मानवीय मर्म.

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर 1,024 करोड़ रुपये की 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे. इस दौरान 1,200 घरों का आवंटन, छठ पूजा के लिए 8 स्थानों पर विशेष व्यवस्था और कांकरिया में दो मेड इन इंडिया टॉय ट्रेन शुरू करने की तैयारी है.

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी सरकार ने यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं.इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू और बर्न यूनिट 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। डॉक्टरों की ड्यूटी, दवाओं, ऑक्सीजन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी पत्नी देविशा शेट्टी और बच्चों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने मुलाकात का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध और सूर्या की बेटी रिधिमा को दुलारते नजर आए.

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की लागत से पांच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर विकसित करने की योजना को लेकर अहम निर्देश दिए हैं. भोपाल-मंदसौर, सागर-सतना समेत पांच रूटों पर 1,398 किलोमीटर के फोरलेन एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित हैं, जिससे प्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत होगी.