Swati Pandey
भारत एक्सप्रेस
एक-दूसरे को थामे रह गईं तीन जिंदगियां, आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार
Bakhtiyarpur Fire News: बख्तियारपुर के बाईपास इलाके में शिव चर्चा के बाद आरती की थाल से पर्दे में आग लगने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई. हादसे में पंकज कुमार की पत्नी रीमा देवी, मां गीता देवी और छह माह की बच्ची आस्था की दम घुटने व झुलसने से जान चली गई.
8 किलो की साड़ी, 11 पेंटिंग्स और हजारों घंटे की मेहनत… दुनिया की सबसे महंगी सिल्क साड़ी की कहानी
Vivah Pattu Saree Guinness Record: चेन्नई के कांचीपुरम में 36 कारीगरों ने 4,760 घंटे की मेहनत से 'विवाह पट्टू' नाम की सिल्क साड़ी तैयार की, जिस पर राजा रवि वर्मा की 11 पेंटिंग्स बुनी गई हैं. सोने, हीरे और कीमती रत्नों से सजी 8 किलो वजनी इस साड़ी की कीमत करीब 39 लाख रुपये है, जिसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है.
गोविंदा का फर्जी खबरों पर ‘कड़ा वार’! ₹100 करोड़ की धमकी, AI-डीपफेक वालों को चेतावनी
Govinda Fake News Case: अभिनेता गोविंदा ने परिवार से जुड़ी कथित फर्जी और भ्रामक खबरों के खिलाफ पब्लिक नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. नोटिस में AI से बने कंटेंट, डीपफेक, मॉर्फ्ड इमेज और निजी जानकारी के गलत इस्तेमाल पर ₹100 करोड़ तक के मानहानि दावे की बात कही गई है.
‘हनुमान अंश’ की टीम पहुंची कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर, भजन-कीर्तन के बीच हुई आध्यात्मिक चर्चा
Hanuman Ansh film: फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची, जहां भजन-कीर्तन के बीच टीम का स्वागत किया गया. इस दौरान बाबा नीम करोली की शिक्षाओं, मानव सेवा और युवाओं को अध्यात्म से जोड़ने के फिल्म के संदेश पर चर्चा हुई.
हरिद्वार में गंगा के साथ खेली दूध की होली, 116 साल पुरानी परंपरा ने मोहा मन
Multan Jyot Mahotsav: हरिद्वार के ब्रह्मकुंड में मुल्तान समाज के श्रद्धालुओं ने माँ गंगा का दुग्धाभिषेक कर दूध की होली खेली और देश-विश्व की शांति की प्रार्थना की. 1911 में शुरू हुई यह परंपरा अब 116वें ‘मुल्तान ज्योत महोत्सव’ तक पहुंच चुकी है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु शामिल हुए.
52 फाइनलिस्ट, एक ताज: आज होगा मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का फैसला
Miss Universe India 2026: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले आज जयपुर में होगा, जहां देशभर से चुनी गईं 52 फाइनलिस्ट खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. प्रतियोगिता में खूबसूरती के साथ फाइनलिस्ट के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, टैलेंट और सवालों के जवाब देने की क्षमता को भी परखा जाएगा.
इंदौर में रील का ड्रामा! जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी युवती, वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्टिव
Indore Viral Reel Girl: इंदौर के लैंटर्न चौराहे पर रील बनाने के लिए एक युवती जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहनों के आगे लेटती नजर आई, जिसका वीडियो वायरल हो गया. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर युवती की पहचान और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.
NH-20 पर मुआवजे की मांग को लेकर युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, हाथ में पेट्रोल की बोतल ले आत्मदाह की दी धमकी
Nawada NH 20 Eviction Protest: बिहार के नवादा में NH-20 पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक युवक ने हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह की चेतावनी दी. पीड़ित युवक का आरोप है कि पिछले तीन साल से कागजात जमा करने के बावजूद उसे मुआवजा दिए बिना आशियाने पर बुलडोजर चलाया जा रहा है.
जंगल की पगडंडियों से डॉक्टर-इंजीनियर बनने की उड़ान: छुरा एकलव्य विद्यालय के जनजातीय बच्चों ने रचा इतिहास
Chhura Eklavya School NEET Success: गरियाबंद के छुरा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने NEET-UG में सफलता हासिल कर जनजातीय शिक्षा की नई मिसाल कायम की है. विद्यालय के छात्रों ने NEET, NCET, ITEP, JEE समेत विभिन्न राष्ट्रीय परीक्षाओं में एक ही सत्र में कुल 49 सफलताएं दर्ज की हैं.
‘ABCD हमने सिखाई…’ जयंत चौधरी ने अखिलेश की लगाई क्लास, चवन्नी वाले बयान पर भड़के RLD अध्यक्ष
Jayant Chaudhary x post: अखिलेश यादव की 'चवन्नी' वाली टिप्पणी पर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने तीखा पलटवार करते हुए इसे अहंकार और जाट समुदाय को निशाना बनाने से जोड़ा. सपा-रालोद के पुराने गठबंधन और भाजपा के साथ जयंत के जाने के बाद दोनों नेताओं के बीच बढ़ी तल्खी अब 2027 चुनाव से पहले सियासी मुद्दा बन रही है.







