Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Prabhas health: प्रभास की सेहत को लेकर फैंस उस वक्त चिंतित हो गए, जब ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. केजे रेड्डी ने अभिनेता के साथ तस्वीर साझा की. डॉक्टर ने प्रभास की सेहत की देखभाल की बात कही, जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

SIM card rule: दूरसंचार विभाग SIM कार्ड की तय सीमा को लेकर नियमों को सख्ती से लागू करने जा रहा है. सामान्य राज्यों में एक व्यक्ति 9 और कुछ राज्यों में 6 SIM रख सकता है. 24 अगस्त से लिमिट पूरी होने के बाद नया SIM लेने पर टेलीकॉम कंपनी कनेक्शन जारी नहीं करेगी। यूजर्स को अपने नाम पर एक्टिव नंबरों की जांच करनी चाहिए.

Kajaliya Bhujariya festival: 29 अगस्त को मनाया जाने वाला कजलियां यानी भुजरिया पर्व लोक आस्था, प्रकृति, हरियाली और पारिवारिक स्नेह से जुड़ी समृद्ध परंपरा है. इस दिन हरी कजलियां एक-दूसरे को देकर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है और लोकगीतों के बीच त्योहार मनाया जाता है.

Budaun 1600 rupees dispute firing: बदायूं के सहसवान क्षेत्र के बडेरिया गांव में 1600 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. विवाद के दौरान गोलीबारी और लाठी-डंडे चले, जिसमें महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं.

Job resignation: दिल्ली में एक कर्मचारी ने कंपनी ज्वॉइन करने के महज 6 घंटे बाद ही इस्तीफा दे दिया. वजह सामने आई तो मैनेजर भी भड़क उठा. दरअसल, पुराने कर्मचारी ने ट्रेनिंग के दौरान कंपनी के काम, दबाव और वर्क कल्चर की असली तस्वीर नए कर्मचारी को बता दी थी.

Rent a Boyfriend Girlfriend Scam: ‘Rent a Boyfriend’ और ‘Rent a Girlfriend’ के फर्जी विज्ञापनों के जरिए साइबर ठग लोगों को दोस्ती और रिश्ते के नाम पर अपने जाल में फंसा रहे हैं. AI फोटो, नकली प्रोफाइल और इमरजेंसी की कहानी के बाद ठग बुकिंग से लेकर मदद के नाम पर पैसे मांग सकते हैं.

Onam 2026 Festival: केरल का प्रमुख त्योहार ओणम फसल, समृद्धि और खुशहाली का पर्व है, जिसकी सबसे खास मान्यता राजा महाबली की घर वापसी से जुड़ी है. दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में पुक्कलम, ओणसद्या, वल्लम कली और पुलिकली जैसे पारंपरिक आयोजन आकर्षण का केंद्र रहते हैं.

UP Japan Investor Meet: दिल्ली में 18-19 अगस्त को हुए UP Japan Investor Meet में जापानी निवेशकों और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच कई अहम समझौते हुए. Paytm के विजय शेखर शर्मा और ShopClues के संदीप अग्रवाल ने यूपी-जापान साझेदारी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की.

Govinda Sunita Ahuja controversy: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेता का दूसरी शादी पर दिया पुराना बयान फिर वायरल हो गया है. सुनीता के अफेयर आरोपों और फैमिली कोर्ट जाने की खबरों के बीच गोविंदा के मैनेजर ने तलाक की अटकलों पर स्थिति साफ की है.

Rohini Fake CBI Raid: दिल्ली के रोहिणी में 8 से 10 लोग खुद को CBI अधिकारी बताकर कारोबारी के घर कथित रेड के लिए पहुंचे और अंदर घुसने की कोशिश की. महिला ने ID, सर्च वारंट और ऑथराइजेशन लेटर मांगा तो संदिग्धों की पोल खुल गई और वे गाड़ी लेकर मौके से निकल गए.