Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


Narela open drain accident; दिल्ली के नरेला सेक्टर A-5 में खुले नाले में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों और परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाले को तुरंत ढकने की मांग की है.

Malerkotla house theft case: मलेरकोटला के गुलशन इकबाल कॉलोनी में एक नामी एडवोकेट के घर चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली. घटना के समय परिवार मोहर्रम कार्यक्रम में गया हुआ था, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

Bundelkhand Expressway Toll Scam: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल संचालन एग्रीमेंट में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है, जहां 333 करोड़ रुपये के अनुबंध को महज ₹100 के स्टांप पर तैयार किया गया. स्टांप एवं निबंधन विभाग की जांच में 13.34 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी का खुलासा हुआ है, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है.

Lucknow fire: लखनऊ के कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर के वन स्टॉप सेंटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. घटना के वक्त शेल्टर होम में चार कर्मचारी मौजूद थे। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और मामले की जांच जारी है.

July 2026 Vrat Tyohar List: जुलाई का महीना कई प्रमुख व्रत और त्योहारों से भरा रहेगा, जिनमें देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, सावन और प्रदोष व्रत प्रमुख हैं. जानिए इन व्रत-त्योहारों की पूजा विधि, धार्मिक महत्व और किन नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है.

High protein breakfast recipes: अगर आप दिनभर एनर्जी बनाए रखना और बार-बार लगने वाली भूख से बचना चाहते हैं, तो हाई प्रोटीन नाश्ता आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. बेसन चीला, पनीर भुर्जी, मूंग दाल चीला, उबले अंडे और ग्रीक योगर्ट जैसे ऑप्शन कम समय में तैयार होकर शरीर को जरूरी पोषण देते हैं.

Ayodhya Ram Mandir donation case: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा और दानराशि में कथित गड़बड़ी के मामले में एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. आरोपियों में ट्रस्ट से जुड़े कर्मचारी, कैश काउंटिंग स्टाफ और एसबीआई के रिटायर्ड बैंक कर्मी शामिल हैं, जिन पर दानराशि में हेराफेरी के आरोप हैं.

PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहेंगे और राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात करेंगे और दोनों देश समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे.

AMCA ENGINE CRISIS: भारत का 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट प्रोजेक्ट अधर में लटक रहा है. अमेरिकी कंपनी GE ने इंजन के दाम ₹70 करोड़ से बढ़ाकर ₹200 करोड़ किए, ये हमारे लिए बड़ा झटका है. अब सरकार दूसरे विकल्पों की तलाश कर रही है.

ED Raids Delhi and Ghaziabad: दिल्ली और गाजियाबाद में ईडी की बड़ी छापेमारी. हाउसिंग सोसाइटी की 41 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन के हेरफेर मामले में चल रही है जांच.