Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश होने की खबर पूरी तरह फर्जी निकली है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों और वीडियो को वायुसेना और पीआईबी ने खारिज कर दिया है. पाकिस्तान के कई हैंडल्स इस अफवाह को हवा देने में जुटे थे.

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने 4 इमारतों के 14 फ्लैट्स को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 अप्रैल को प्रस्तावित वाराणसी दौरे से पहले शहर में 'महा-सफाई अभियान' चलाया जा रहा है. नगर निगम ने दो दिनों में 250 टन अतिरिक्त कचरा हटाकर शहर को चमकाना शुरू कर दिया है. सेंट्रल कमांड के जरिए सफाई की मॉनिटरिंग की जा रही है.

Neemrana Fire Tragedy: राजस्थान के नीमराना में एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिनमें एक 7 साल की बच्ची भी शामिल है. आग के कारण गेट पर खड़े ट्रक में आग लग गई, जिससे रास्ता बंद हो गया और मजदूर अंदर ही फंस गए.

यूपी के बदायूं में नेग के पैसों को लेकर हुए विवाद में किन्नरों ने दूल्हे के भाई को गोली मार दी. पीड़ित पक्ष 2100 रुपये दे रहा था जबकि किन्नर 21 हजार की मांग पर अड़े थे. मालमे में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को हुई दो हिंसक घटनाओं ने राज्य को एक बार फिर दहला दिया है. कुकी और नागा समूहों के बीच हुई इस झड़प में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हैं.

दिल्ली, यूपी और एमपी में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है. लू के बीच राहत की खबर यह है कि झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट है और दिल्ली-NCR में भी रविवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने की उम्मीद है.

पाली के कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में भीषण आग चौथे दिन भी बेकाबू है. नलवानिया बांध और आसपास की पहाड़ियां आग की चपेट में हैं. तेज हवाओं के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही है और वन्यजीवों के जीवन पर भारी संकट मंडरा रहा है.

हिमाचल प्रदेश के स्पीति में स्थित हिक्किम डाकघर दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित पोस्ट ऑफिस है. 14,567 फीट की ऊंचाई पर मौजूद ये डाकघर 1983 से लगातार सेवाएं दे रहा है और दुर्गम गांवों के लिए दुनिया से जुड़ने का इकलौता जरिया है.

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बीजेपी को वोट देने वालों को धमका रही है. फैक्ट चेक में पता चला कि यह वीडियो 2022 का है और धमकी देने वाली महिला खुद बीजेपी नेता बेबी कोले थीं, जो उस समय अपनी पार्टी से नाराज थीं.