Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 22 अप्रैल 2025 को हुए इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी. आज पूरी घाटी में हाई अलर्ट है और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है.

उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में सूरज का सितम जारी है, जहां यूपी का बांदा 44.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म इलाका बना हुआ है. दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अब 'वॉर्म नाइट' (गर्म रातें) लोगों की नींद उड़ा रही हैं.

शहडोल में कुएं में मिले तीन शवों के मामले में पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. 200 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं.

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए 'आर्थिक सहयोग' अभियान शुरू किया है. जीतू पटवारी ने हर विधानसभा में 30 हजार परिवारों से 100-100 रुपये लेने का लक्ष्य रखा है. राहुल गांधी इस अभियान को लॉन्च करेंगे.

केंद्र सरकार लाखों कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाने के लिए EPFO और ESIC की मासिक वेतन सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है. वर्तमान में ईपीएफओ के लिए ये सीमा 15,000 रुपये और ईएसआईसी के लिए 21,000 रुपये है.

नए लेबर कोड के तहत सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव हुआ है. अब बेसिक सैलरी कुल वेतन का 50% होना अनिवार्य है, जिससे पीएफ कटौती बढ़ेगी और इन-हैंड सैलरी कम हो जाएगी.

दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि कब तक परिसीमन और जनगणना के नाम पर महिलाओं को उनके हक से वंचित रखा जाएगा.

नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी के विरोध के नाम पर इंडोनेशिया का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जांच में पता चला कि यह वीडियो अगस्त 2025 में इंडोनेशिया में हुए छात्रों के प्रदर्शन का है.

महिला आरक्षण बिल (131वां संशोधन) गिरने के बाद भाजपा ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. लखनऊ में सपा-कांग्रेस के झंडे जलाए गए. अमित शाह ने विपक्ष को 'महिला विरोधी' बताया है.

आज 18 अप्रैल को देश के मौसम में अनोखा विरोधाभास देखने को मिल रहा है. एक तरफ उत्तर प्रदेश का बांदा 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ 'आग' उगल रहा है, तो दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-NCR में हुई अचानक बारिश ने पारे को 10 डिग्री तक गिरा दिया है.