Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


आज दोपहर का 'अभिजित मुहूर्त' आपके कार्यों में सफलता दिला सकता है, वहीं 'राहुकाल' और 'गंड मूल' हर शुभ कार्य में बाधा डालने की ताक में बैठे हैं. पढ़ें आज का पंचांग और जानें शुभ समय.

वैशाख प्रतिपदा पर मीन राशि में शनि और मंगल की 'अंगारक युति' बनी हुई है. कुछ राशियों के लिए आज का दिन किसी 'अग्निपरीक्षा' से कम नहीं होगा, वहीं 5 राशियों के लिए न्याय के देवता शनिदेव छप्पर फाड़ धन और तरक्की के द्वार खोल रहे हैं. पढ़ें आज का राशिफल और जानें बचाव के उपाय.

मेरठ में 1000 करोड़ की वक्फ संपत्ति के फर्जी बैनामे के मामले में जिया अब्बास और अली जैदी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज हुई है. राज्यपाल से शिकायत के बाद कंकरखेड़ा थाने में यह कार्रवाई की गई है.

महाराष्ट्र के परभणी जिले में पुरानी रंजिश के चलते 23 वर्षीय गोपाल ठोंबरे पर लोहे की रॉड और चाकू से जानलेवा हमला हुआ. गांव के ही तीन आरोपियों ने सरेराह इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.

NIT कुरुक्षेत्र में बी.टेक सेकंड ईयर की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. पिछले 60 दिनों में यह चौथी आत्महत्या है. घटना के बाद सैकड़ों छात्र विरोध प्रदर्शन पर उतर आए और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए.

सोशल मीडिया पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 22,000 रुपये के निवेश पर 5.5 लाख रुपये देने का दावा किया गया है.लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को सशक्त भारत की पहचान बताते हुए एक विशेष संस्कृत श्लोक साझा किया. संसद में महिला आरक्षण पर चर्चा के बीच पीएम ने माताओं-बहनों के संकल्प को देश की प्रगति का आधार बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जयंती पर उन्हें नमन किया. पीएम ने उन्हें मिट्टी से जुड़ा और निडर नेता बताते हुए युवाओं से उनके जीवन दर्शन को पढ़ने की अपील की.

17 अप्रैल को देश भर में मौसम का विरोधाभास देखने को मिला. दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी से गर्मी कम हुई, तो जम्मू-कश्मीर में तूफान ने भारी तबाही मचाई. यूपी-बिहार में लू का अलर्ट जारी है, जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है.

Aaj Ka Panchang 17 April 2026: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को 'वैशाख अमावस्या' है. आज का 'अमृत सिद्धि योग' आपके बिगड़े काम बना सकता है, वहीं 'विष्कुम्भ योग', 'पंचक' और दोपहर का 'राहुकाल' बाधाएं खड़ी कर सकते हैं.