Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


गाजियाबाद के यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला करने वाले मुख्य आरोपी जीशान को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. सीएम योगी की चेतावनी के अगले ही दिन पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की.

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने करियर के उस खौफनाक दौर का खुलासा किया है, जब एक शो के दौरान उन्हें गैंगस्टर्स जैसी भीड़ और बदतमीजी का सामना करना पड़ा था. उन्होंने बताया कि कैसे उस रात उनकी जान पर बन आई थी और उन्हें लगा था कि उन पर गोली चल सकती है.

क्या आपको भी SBI YONO का आधार अपडेट मैसेज मिला है? सरकार की PIB Fact Check यूनिट ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है. जानें इस जालसाजी से बचने का तरीका और क्या होती है APK फाइल.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही बकरा वायरल हो रहा है जो किसी आम बकरे की तरह मैदानों में नहीं, बल्कि मखमली बिस्तर पर 'राजा वाली लाइफ' जीता है. शांत बैठकर स्क्रीन पर टकटकी लगाए इस बकरे की मासूमियत ने इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी है.

मार्च का महीना शुरू होते ही देश भर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. उत्तर भारत में सूरज की तपिश बढ़ने से गर्मी ने दस्तक दे दी है, वहीं दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में पारा 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. दूसरी ओर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर देशभर से बधाइयों का तांता लगा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के 'अथक प्रयासों' और 'विकासोन्मुखी विजन' की सराहना की. पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की.

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी का 'ऑपरेशन सिंदूर' वाला वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जानें कैसे भारत ने पाकिस्तान के 1000 मिसाइल और ड्रोन हमले को नाकाम किया था.

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर हैं. इस दौरान वे 7000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और मदुरै के ऐतिहासिक मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.

इरायल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर बुर्ज खलिफा पर बम गिरने का दावा सामने आया है. जानिए आखिर क्या है दावे के पीछे की सच्चाई और इसको लेकर दुबई के प्रशासन ने क्या कहा.

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद देश दो विपरीत ध्रुवों में बंटा नजर आ रहा है. जहां सरकारी तंत्र में 40 दिनों के शोक का मातम है, वहीं सड़कों पर आम जनता और युवा आजादी का जश्न मना रहे हैं.