Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस के गलियारों में जबरदस्त ड्रामा शुरू हो गया है. फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी ने 'बॉर्डर 2' की स्क्रीनिंग के बहाने रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का रास्ता रोकने के लिए एक बड़ा दांव चला था, लेकिन सिनेमा मालिकों ने इसे फेल कर दिया.

सोशल मीडिया पर सलमान खान और असदुद्दीन ओवैसी की एक तस्वीर के साथ यह दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि 'भाईजान' अब राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं. इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में सलमान को ओवैसी की पार्टी AIMIM से जुड़ने की बात कहते सुना जा रहा है.

महाराष्ट्र के भिवंडी में एक ढाबा मालिक की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है. यहां 4 रोटी और आधी प्लेट सब्जी के लिए 180 रुपये वसूलने का विरोध करने पर ट्रक ड्राइवर नरेंद्र तोमर की सरेआम पिटाई कर दी गई.

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और पहाड़ों पर बर्फबारी का नया दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने 22 जनवरी 2026 को दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. उन्होंने अपने बेटे अहान शेट्टी की आगामी फिल्म और बेटी अथिया शेट्टी के लेखन-निर्माण के क्षेत्र में नए सफर की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की.

नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला पहला टी20 मैच कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए ऐतिहासिक होने वाला है. सूर्या अपने करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलेंगे और रोहित-विराट जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे.

कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह जाकिर खान ने अपने करोड़ों फैंस को एक बड़ा झटका दिया है. हाल ही में हैदराबाद में एक शो के दौरान जाकिर ने स्टेज से ऐलान किया कि वे कॉमेडी से 5 साल तक का एक लंबा ब्रेक लेने जा रहे हैं.

राहुल गांधी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है और दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस नेता अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि से पैसे उठाते नजर आए.

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने फिल्मी अंदाज में पलटी खाई. हादसे का लाइव वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. हैरानी की बात यह रही कि कार में सवार चारों लोग सुरक्षित बच गए.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक मेले के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिलाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए. सामान खरीदने के मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि आधा दर्जन दबंग महिलाओं ने मिलकर एक अकेली महिला को चप्पलों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीट दिया.