Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


नालासोपारा में ममता शर्मसार: मां ने सील-बट्टे से वार कर ली 15 साल की बेटी की जान. महाराष्ट्र के नालासोपारा से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां संतोष भवन इलाके में एक मां ने अपनी ही 15 वर्षीय बेटी अंबिका की कथित तौर पर हत्या कर दी.

आज पूरा देश राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है. इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक सही वोट देश को सही दिशा दिखा सकता है और मजबूत लोकतंत्र की नींव रखता है.

असम में हाथी के बच्चे ‘मोमो’ का जन्मदिन बिल्कुल इंसानों की तरह मनाया गया. केयरटेकर ने केक काटा, बर्थडे सॉन्ग गाया, फल-सब्जियों की दावत दी और असमिया गमछा पहनाया. मोमो का यह प्यारा बर्थडे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

उत्तर भारत में मौसम ने फिर करवट ली है. पश्चिमी हिमालय में 26 से 28 जनवरी के बीच सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, वहीं दिल्ली, गुरुग्राम, यूपी, पटना और एनसीआर के इलाकों में ठंड, कोहरा और तापमान को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है.

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने होशियारपुर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है. अमेरिका और पाकिस्तान से संचालित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 4 आतंकियों को 2.5 किलो RDX और पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया गया है. जानें क्या था प्लान?

केरल के कोझिकोड में एक महिला इंफ्लुएंसर शिमजिथा मुस्तफा ने बस में सफर कर रहे दीपक पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाकर वीडियो वायरल कर दिया. 20 लाख व्यूज और भारी बदनामी से आहत होकर दीपक ने आत्महत्या कर ली.

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने उनके सादगीपूर्ण जीवन और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें 'मां भारती का अनमोल रत्न' बताया.

सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्रिकेटर विराट कोहली को 'गद्दार' कहते नजर आ रहे हैं. लेकिन क्या ये वाकई में सच है? आइए जानते है पूरा मामला.

दो साल बाद टीम इंडिया में लौटे ईशान किशन ने रायपुर टी20 में तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. पावरप्ले में अर्धशतक जड़ने वाले वह पहले भारतीय गैर-ओपनर बने और भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत दिलाई.

उत्तर प्रदेश दिवस 2026 इस बार ऐतिहासिक होने जा रहा है. लखनऊ के 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' में अमित शाह द्वारा उद्घाटन से लेकर फिजी और थाईलैंड जैसे देशों में होने वाले आयोजनों तक, यूपी की संस्कृति अब वैश्विक मंच पर दिखेगी.