Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


पाकिस्तान में ईसाई समुदाय आज भी भेदभाव, हिंसा और जबरन धर्मांतरण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है. वर्ल्ड वॉच लिस्ट 2026 की रिपोर्ट ने एक बार फिर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं.

उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर सख्त रुख अपना लिया है. बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में घना कोहरा और सर्द हवाओं से तापमान गिर गया है, जबकि हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है.

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहिंसा और स्वदेशी के विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने कहा कि अहिंसा में वह शक्ति है जो बिना हथियार के दुनिया को बदल सकती है और स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है.

फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र में भेड़-बकरी चोरी करने वाले गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हुई है. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 60 भेड़ें, 7 बकरियां और कई वाहन बरामद किए गए.

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह शुक्रवार तड़के अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए थे और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हैदराबाद में बना एक अनोखा अपसाइड डाउन हाउस लोगों को हैरानी में डाल रहा है. यहां छत जमीन पर और फर्श आसमान की ओर नजर आता है, जबकि अंदर रखा हर सामान उल्टा दिखाई देता है, जिससे जबरदस्त ऑप्टिकल इल्यूजन बनता है.

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर एक रील तेजी से वायरल हो रही है. इस रील में सिंगर के नाम और फोटो वाले अकाउंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर एक चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. जानें क्या है सच.

जनवरी के आखिरी दिनों में मौसम ने पूरे उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. दिल्ली-एनसीआर में बारिश और कोहरा, यूपी और बुंदेलखंड में गलन भरी ठंड, पंजाब में शीतलहर, हिमाचल में बर्फबारी और कश्मीर में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि संसद का बजट सत्र विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में अहम कदम है. उन्होंने बताया कि सरकार ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर फोकस करते हुए लंबे समय से अटके मुद्दों के स्थायी समाधान की ओर बढ़ रही है.

बिहार के हिसुआ से बीजेपी विधायक अनिल सिंह ने यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस 2026 के खिलाफ खुली बगावत कर दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों के साथ भेदभाव करता है और जरूरत पड़ी तो वह सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे.