Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


अमेरिका ने वेनेजुएला के लिए 'स्तर-4' की चेतावनी जारी करते हुए अपने नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होते ही तुरंत देश छोड़ने को कहा है. ब्यूरो के अनुसार, वहां 'कोलेक्टिवोस' जैसे हथियारबंद समूह वाहनों की तलाशी ले रहे हैं और अमेरिकी नागरिकता वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान सोमनाथ मंदिर में पूजा की और एक भव्य ड्रोन शो देखा. उन्होंने श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में मंदिर के विकास कार्यों की समीक्षा की और सन् 1026 के हमले के हजार साल पूरे होने पर इसे सभ्यता की हिम्मत का प्रतीक बताया.

बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने तेज प्रताप यादव की उस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने की बात कही गई थी. सिग्रीवाल ने दो टूक कहा कि भ्रष्टाचार के दोषियों को जेल मिलती है, देश का सर्वोच्च सम्मान नहीं.

नवादा जिले के मेसकौर अंचल कार्यालय में सरकारी दस्तावेजों की चोरी का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मेसकौर प्रखंड की बारत पंचायत के पूर्व मुखिया सांगा संजीत उर्फ कन्हैया कुमार बादल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक 32 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें दिल्ली धमाकों और आरएसएस (RSS) को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाया गया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में NCORD की 9वीं बैठक के दौरान ड्रग्स तस्करी के खिलाफ निर्णायक अभियान की घोषणा की है. 31 मार्च 2026 से शुरू होने वाले इस तीन वर्षीय अभियान के तहत तस्करी के सरगनाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस थानों में बनाई जाएंगी विशेष टीमें.

बिहार के भागलपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने सिजेरियन ऑपरेशन करने के लिए किसी डिग्री का नहीं बल्कि यूट्यूब वीडियो का सहारा लिया. गलत कट लगने और अत्यधिक खून बहने से गर्भवती महिला की मौत हो गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के अवसर पर दिल्ली के भारत मंडपम में 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में देशभर से आए 3,000 युवा प्रतिभागी 'विकसित भारत@2047' के विजन पर अपने अभिनव विचार और 10 विशेष प्रस्तुतियां पीएम के सामने पेश करेंगे.

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक भीषण बस हादसा हुआ है, जहां शिमला जा रही एक निजी बस हरिपुरधार के पास गहरी खाई में गिर गई. इस दर्दनाक घटना में 14 लोगों की जान चली गई है और 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं.

लखनऊ के सरोजनीनगर में उत्तर प्रदेश की पहली इलेक्ट्रिक बस फैक्ट्री 'अशोक लीलैंड' का उद्घाटन हुआ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने 1000 करोड़ रुपये के इस प्लांट का लोकार्पण किया.

Latest