Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


अमेरिका के शिकागो में रहने वाले 26 वर्षीय कार्लोस अपनी अजीबोगरीब लत के कारण सुर्खियों में हैं. वह हर दिन 100 जिंदा कीड़े और कॉकरोच खाते हैं. कार्लोस का दावा है कि कीड़ों का स्वाद बटर पॉपकॉर्न जैसा और कॉकरोच का स्वाद कस्टर्ड जैसा होता है.

न्यूजीलैंड ने भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया है. आखिरी मैच में 338 रनों का पीछा करते हुए विराट कोहली के 54वें शतक के बावजूद टीम इंडिया 41 रनों से हार गई. कप्तान शुभमन गिल ने हार पर निराशा जताई है.

आज देश महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक पार्वती गिरि की जन्म शताब्दी मना रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 'भारत छोड़ो आंदोलन' में उनके योगदान और समाज सेवा के प्रति उनके जुनून की सराहना की.

प्रभास की बड़ी बजट वाली फिल्म 'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है. 400 करोड़ के भारी बजट में बनी यह फिल्म 10 दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. शुरुआती धमाके के बाद फिल्म निगेटिव रिव्यू का शिकार हुई.

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार मार्च 2026 तक 500 रुपये के नोट बंद करने वाली है. इस खबर ने लोगों के बीच भारी बेचैनी पैदा कर दी थी, लेकिन PIB फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक करार दिया है.

असम के जोरहाट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ अपने नन्हे बेटे का रिजल्ट लेने स्कूल पहुंचे एक पिता की अचानक मौत हो गई. 35 वर्षीय दीपांकर बोरदोलोई, जो पेशे से सिंचाई विभाग में इंजीनियर थे, रिपोर्ट कार्ड लेते ही अचानक जमीन पर गिर पड़े.

NDRF के 21वें स्थापना दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों के जज्बे को सलाम किया है. पीएम ने NDRF को आपदा प्रबंधन का वैश्विक बेंचमार्क बताते हुए कहा कि इन जवानों का समर्पण सेवा का उच्चतम उदाहरण है.

NDRF के 21वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों को सलाम किया है. उन्होंने NDRF को 'राष्ट्र के भरोसे का स्तंभ' बताते हुए कहा कि आपदा-प्रतिरोधी भारत के निर्माण में इस बल का योगदान अतुलनीय है.

उत्तर भारत में ठंड का दूसरा दौर शुरू होने वाला है. दिल्ली में भले ही कोहरा कम हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने यूपी और बिहार में अगले 3 दिनों के लिए शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. दो नए पश्चिमी विक्षोभों के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है.

कोलकाता के कारोबारी प्रत्युष कुमार सुरेका को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2672 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है. ज्वेलरी कारोबार के नाम पर 25 बैंकों से कर्ज लेकर उसे सोलर प्रोजेक्ट्स में डाइवर्ट करने और विदेश भागने की कोशिश के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने उसे दबोचा.