Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


हमीरपुर के सुमेरपुर में हुए 'लव जिहाद' के मामले पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने बांदा की कथा से बड़ा बयान दिया है. उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर आज ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कल अधिकारियों की बेटियां भी सुरक्षित नहीं रहेंगी.

गरियाबंद के जंगलों में 8 लाख की इनामी नक्सली कमांडर ऊषा उर्फ संगीता के लिए तेलंगाना से एक मां की ममता भरी पुकार आई है. भाई ने हाथ जोड़कर गुहार लगाई है और सरेंडर कर चुके साथियों ने भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की है.

मशहूर सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आने के बाद फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. यह धमकी विदेशी नंबर से कॉल और वॉयस मैसेज के जरिए दी गई.

अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज डेट बदल गई है! ईद पर यश की 'टॉक्सिक' से होने वाली टक्कर से बचने के लिए मेकर्स ने फिल्म को अब 12 जून के लिए शिफ्ट कर दिया है. जानिए क्या है पूरी गजब कहानी.

प्यार न उम्र देखता है, न कद! इंग्लैंड की 24 वर्षीय कैटलिन हेलियर और उनके बॉयफ्रेंड की प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. 10 साल के उम्र के फासले और 2 फीट के कद के अंतर के कारण यह जोड़ी ट्रोलिंग का शिकार हो रही है.

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने अपनी भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए हैं. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर अब वैज्ञानिकों का चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर नहीं, बल्कि पद की योग्यता और 'स्कोरिंग मॉडल' के आधार पर होगा.

खेती की बढ़ती लागत और रासायनिक खादों के दुष्प्रभाव से परेशान किसानों के लिए 'जीवामृत' एक वरदान साबित हो रहा है. मात्र 200 लीटर पानी, गोबर और गुड़ जैसे देसी सामान से तैयार होने वाला यह जैव उर्वरक मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है.

तनाव और ओवरथिंकिंग से परेशान हैं? आयुर्वेद की तीन महाऔषधियां ब्राह्मी, अश्वगंधा और शंखपुष्पी का मिश्रण मानसिक थकान दूर करने और एकाग्रता बढ़ाने में बेहद प्रभावी है. जानें इनके फायदे और सेवन का सही तरीका.

माघ गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी से शुरू हो रही है. तंत्र साधना और दस महाविद्याओं की उपासना के लिए समर्पित इन नौ दिनों में घटस्थापना के लिए अभिजीत और ब्रह्म मुहूर्त का विशेष योग बन रहा है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय और पहले दिन माँ काली की पूजा विधि.

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है. 15 फरवरी से शुरू होने वाले इस दौरे में श्रेयंका पाटिल की चोट के बाद वापसी हुई है.