Vaibhav Gupta
भारत एक्सप्रेस
ईरान संकट पर भारत अलर्ट, दूतावास ने भारतीय के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
ईरान में जारी आर्थिक संकट और रियाल की गिरती कीमत के बीच बढ़ते प्रदर्शनों ने हालात को तनावपूर्ण बना दिया है. इसी को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है.
अब गरीबी नहीं बनेगी पढ़ाई की बाधा, बिहार में खुलेंगे मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल
बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी है. राज्य सरकार 'मॉडल आवासीय विद्यालय' योजना के जरिए ड्रॉपआउट बच्चों को वापस स्कूल लाने की तैयारी कर रही है. पहल के तहत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को मुफ्त शिक्षा के साथ रहने और भोजन की सुविधा भी मिलेगी.
हापुड़ के खतरों के खिलाड़ी: भारी-भरकम अजगर को कंधे पर लादकर युवाओं ने काटा बवाल, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ 20 फुट लंबे विशालकाय अजगर को देखकर भागने के बजाय गांव के युवाओं ने उसे हाथों में उठा लिया. रील बनाने और फोटो खिंचवाने की होड़ में इन युवाओं ने अजगर का पूरे गांव में जुलूस निकाला.
मैदान पर मची रार: मुस्तफिजुर की विदाई से भड़का BCB, T20 वर्ल्ड कप से हटने पर विचार कर रहा बोर्ड
भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ती राजनीतिक तल्खी का असर अब क्रिकेट के मैदान पर भी दिखने लगा है. BCCI के निर्देश के बाद KKR ने स्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया है, जिसके जवाब में BCB ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम भारत भेजने पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पिता की याद में भावुक हुए निकितिन धीर: शेयर की अधूरी फिल्म के सेट की वो आखिरी तस्वीर
'महाभारत' के अमर 'कर्ण' पंकज धीर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें उनके बेटे निकितिन धीर के जरिए आज भी जीवंत हैं. निकितिन ने हाल ही में पिता के साथ एक अधूरी फिल्म के सेट की भावुक तस्वीर शेयर की है.
इंदौर के बाद मंडला में भी जहर! नलों से निकला सीवर मिला पानी, जल सप्लाई पर उठे गंभीर सवाल
इंदौर के बाद अब मंडला में दूषित पानी का गंभीर मामला सामने आया है. अंबेडकर वार्ड में नलों से सीवर मिला बदबूदार पानी सप्लाई किया गया. मीडिया में मामला आने के बाद प्रशासन हरकत में आया, जांच में पाइप लाइन में गड़बड़ी मिली और सुधार कार्य शुरू किया गया.
मिशन तमिलनाडु: आज पुदुकोट्टई पहुंच रहे हैं अमित शाह, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा आज पुदुकोट्टई में अपना बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस आखिरी जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसे लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं.
कैसा रहा 2026 का पहला सुपरमून? देखें हर शहर की तस्वीर
साल 2026 की शुरुआत एक अद्भुत खगोलीय घटना के साथ हुई. शनिवार की रात आसमान में साल का पहला 'सुपरमून' दिखाई दिया, जो सामान्य चांद से 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला था. पिछले चार महीनों से चल रहे 'सुपरमून रन' का यह आखिरी और सबसे भव्य नजारा था.
72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप: वाराणसी में आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज से खेल का बड़ा उत्सव शुरू होने जा रहा है. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे. खेल के इस महाकुंभ में देशभर की 58 टीमें और 1,000 से अधिक खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे.
पुलिसकर्मी की जान पर हमला! कस्टडी से भागने की कोशिश, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ अशोक बिश्नोई
गुजरात के दाहोद जिले में मोस्ट वांटेड बूटलेगर अशोक बिश्नोई ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की. चलती कार में पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने के बाद हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को गोली चलानी पड़ी.







