Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से मृतकों को ₹2 लाख, घायलों को ₹50 हजार का ऐलान. कल अस्पताल जाएंगे गृह मंत्री.

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका सेवाभाव और मोरबी की जनता से आत्मीय नाता हमेशा याद रखा जाएगा.

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की अवैध ड्रग्स बरामद की है. एक विदेशी समेत दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं, जिसपर गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है.

FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है. खाद्य नियामक ने नियमों में बदलाव के लिए जनता से 60 दिनों में सुझाव मांगे हैं.

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने खेलने के लिए असली पिस्तौल दे दी. ट्रिगर दबने से चली गोली से मासूम की मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी मामा फरार है.

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी कोर्ट ने अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है.

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला गैंग का पर्दाफाश किया है. यूपी-बिहार से जुड़ी 29 महिलाओं को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया है.

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड रिजर्व 2,410 टन पहुंच गया है. डॉलर पर निर्भरता घटाने और युआन को बढ़ावा देने के लिए ड्रैगन की यह बड़ी चाल है.

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे पर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संदेश दिया जाता है. इस बार स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रावण के साथ गंदगी के प्रतीक 30 फीट लंबे कॉकरोच का दहन किया जाएगा.

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई पुलिस टीम की महिलाओं से झड़प हो गई. हंगामे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया.