Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस के हादसे के नाम पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जानें क्या है वायरल वीडियो का असल सच.

सरकार के नए संशोधन बिल से भविष्य में UPI पर MDR चार्ज तय करने का अधिकार मिलेगा. हालांकि आम लोगों के लिए UPI ट्रांजेक्शन पूरी तरह मुफ्त रहेगा, केवल बड़े कारोबारियों पर मामूली चार्ज लग सकता है.

सुल्तानपुर से भाजपा विधायक विनोद सिंह पर एक महिला ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और गनर के जरिए धमकियां देने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला का यह भी दावा है कि पुलिस प्रशासन और महिला आयोग से शिकायत करने के बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई.

सुरक्षा एजेंसियों ने देश विरोधी ताकतों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अलवर में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, वहीं अमृतसर में ISI समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

सोशल मीडिया पर असम बाढ़ से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो से दावा किया जा रहा है कि एक शख्स बाढ़ में डूबी और टूटी हुई मस्जिद के ऊपर चढ़कर अजान दे रहा है.

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने एक बच्चे की इच्छा पूरी करने के लिए उसके घर जाकर मुलाकात की. नन्हे सहस्रजीत की जिद पर एसपी साहब खुद उसके दरवाजे पहुंच गए, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

गर्भ में पल रहे बच्चे के अल्ट्रासाउंड के दौरान पिता ने प्यार से कहा 'स्माइल करो', और बच्चा मुस्कुरा उठा. यह क्यूट वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

अमेरिका में लाइव बुलेटिन के दौरान न्यूज एंकर डोमिनिक डिलन को झपकी आ गई. एंकर के दो छोटे बच्चों की मां होने की बात सामने आने पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करने के बजाय पूरा सपोर्ट दिया.

कानपुर के घाटमपुर में पूर्व मंत्री स्व. कमल रानी वरुण की श्रद्धांजलि सभा में पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर राम मंदिर और सनातन को बदनाम करने का आरोप लगाया.

सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप कर भगवान शिव से सभी के कल्याण की कामना की.