Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे और सत्तापक्ष के पलटवार के चलते सदन की कार्यवाही 5 मिनट में ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.

उत्तराखंड पुलिस के जवान शेर सिंह ने नौकरी से इस्तीफा देकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नीट-विरोधी आंदोलन को समर्थन दिया है. CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने उनका स्वागत किया.

दिल्ली के विश्व युवक केंद्र में विश्वमांगल्य सभा की दो दिवसीय प्रबोधन बैठक शुरू हुई. 'युगानुकूल मातृत्व' पर केंद्रित इस बैठक के दूसरे दिन आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत महिलाओं को संबोधित करेंगे और भावी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन देंगे.

30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ रेंज में 28 मुख्य मार्गों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है. 969 किमी लंबे रूट पर सुरक्षा के लिए 148 बैरियर और घाटों पर हादसों को रोकने के लिए 157 नावें व 139 गोताखोर तैनात किए गए हैं.

महाराष्ट्र सरकार ने 'एग्रीगेटर नीति 2026' लागू की है. अब अगर ओला-उबर और रैपिडो ड्राइवरों ने राइड कैंसल की तो उन्हें 5 गुना जुर्माना भरना पड़ सकता है.

मध्य पूर्व में जारी जंग और तनाव के चलते कच्चा तेल $100 प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. 85% तेल आयात करने वाले भारत के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है.

e-Verification से पहले इस फीचर की मदद से आप पुरानी अनवेरिफाइड रिटर्न को पूरी तरह डिलीट करके नई ITR दाखिल कर सकते हैं. जानें पूरी डिटेल.

गुजरात के दक्षिण और मध्य इलाकों में मूसलाधार बारिश से वलसाड और नवसारी समेत कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं. पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम भूपेंद्र पटेल से बात कर स्थिति का जायजा लिया.

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन और उपद्रव की आशंका को देखते हुए NDTA ने आज शाम 6:30 बजे ही कनॉट प्लेस के सभी शोरूम, दफ्तर और रेस्टोरेंट बंद करने का आदेश जारी किया है.

असम में बाढ़ और भूस्खलन से 25 जिलों के 1800 से अधिक गांव जलमग्न हो चुके हैं और 9 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से बात कर केंद्रीय टीम भेजने और हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है.

Latest