Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘भाग सकते हो, छिप नहीं सकते’, बड़गाम मुठभेड़ में लश्कर का पाकिस्तानी आतंकी यासिर ढेर

बड़गाम के ‘ऑपरेशन अश्दर’ में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी यासिर को ढेर किया. मौके से एके-47 राइफल बरामद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी.

Pakistani LeT Terrorist Yasir Neutralised In Budgam Operation Ashdar Bharat Express

Budgam Anti-Terror Operation Ashdar: रईस/बड़गाम: जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले के घने जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. ‘ऑपरेशन अश्दर’ के तहत चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के रहने वाले लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कैडर यासिर के रूप में हुई है.

शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी पुष्टि करते हुए एक पोस्ट किया और लिखा, ‘तुम भाग सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते.’

अश्दर गली के जंगलों में मुठभेड़

सुरक्षाबलों को बड़गाम के अश्दर गली क्षेत्र के सुदूर पहाड़ी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सटीक गुप्त सूचना मिली थी. इस इनपुट के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) ने मिलकर एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

इलाके की घेराबंदी के दौरान सतर्क जवानों को संदिग्ध गतिविधि नजर आई. जब सुरक्षाबलों ने ललकारा, तो छिपे हुए आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी आतंकी यासिर मौके पर ही ढेर हो गया. मुठभेड़ स्थल से एक AK-सीरीज की राइफल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है.

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

घाटी में लंबे समय बाद हुई इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे जंगल की घेराबंदी कर रखी है. आशंका जताई जा रही है कि इलाके में कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं, जिनकी तलाश में सर्च और सैनिटाइजेशन अभियान लगातार जारी है.

लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी मॉड्यूल से जुड़े इस आतंकी का मारा जाना भारतीय सुरक्षाबलों के लिए सीमा पार से पनप रहे आतंकवाद के खिलाफ एक बेहद अहम सफलता माना जा रहा है.

जानकारी के अनुसार इन प्रमुख आतंकी हमलों में यासिर की भूमिका थी:

1. ढाणा शाह सितार एयरफोर्स हमला, पुंछ- 4 मई 2024
इस हमले में एक IAF जवान शहीद हुआ था.

2. भट्टा दुर्रियां आतंकी हमला, पुंछ- 11 अक्टूबर 2021
इस हमले में सेना के 9 जवान शहीद हुए थे.

3. बूटा पथरी आतंकी हमला, बारामूला- 25 अक्टूबर 2024
हमले में सेना के 2 जवान और 2 नागरिक पोर्टर मारे गए थे.

4. भट्टा दुर्रियां दूसरा आतंकी हमला, पुंछ- 20 अप्रैल 2023
इस हमले में सेना के 5 जवान शहीद हुए थे.

5. डेरा की गली आतंकी हमला, पुंछ- 21 दिसंबर 2023
इस हमले में सेना के 4 जवान शहीद हुए थे.

यह भी पढ़ें: होश न हवास, फिर भी पढ़ाने पहुंच गए मास्टर साहब! शहडोल के सरकारी स्कूल में नशेड़ी शिक्षक का बवाल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital