Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


स्पेन के कैनरी आइलैंड में डच क्रूज शिप MV होंडियस पर हंता वायरस का प्रकोप देखने को मिला है. जहाज पर सवार 150 लोगों में से 2 भारतीय क्रू मेंबर भी संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नीदरलैंड भेजकर क्वारंटाइन किया गया है.

सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ राठ की हत्या के मामले में SIT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी से 3 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया है. बंगाल, यूपी और बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान में पकड़े गए ये आरोपी बक्सर और बलिया के रहने वाले हैं.

11 मई 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों की याद में आज देश 'नेशनल टेक्नोलॉजी डे' मना रहा है. पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि आज तकनीक आत्मनिर्भर भारत की पहचान बन चुकी है.

पुनर्निर्माण के बाद सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आज 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. देश के पहले ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात इस मंदिर का इतिहास जितना प्राचीन है, इसका वर्तमान उतना ही भव्य. स्वर्ण कलशों से सजे इस मंदिर के रहस्य और पीएम मोदी के विजन ने इसे आज दुनिया का प्रमुख धार्मिक केंद्र बना दिया है.

नोएडा के सेक्टर-22 (चौड़ा गांव) में पिज्जा में थूकने के आरोप में मुजम्मिल नाम के युवक को हिरासत में लिया गया है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और आरोपी को पुलिस के हवाले किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सोशल मीडिया पर अमित शाह के नाम से एक फर्जी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें 30 सितंबर से पश्चिम बंगाल में शराबबंदी का दावा किया गया है. लेकिन क्या सच में ऐसा होने वाला है आइए जानते है.

दिल्ली-NCR में आज शाम 50KM की रफ्तार से आंधी और बारिश का येलो अलर्ट है, वहीं यूपी-बिहार में बिजली गिरने (वज्रपात) का खतरा मंडरा रहा है. उत्तराखंड में बर्फबारी और भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रियों के लिए चेतावनी जारी की गई है.

उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट के विस्तार के साथ ही 2027 की बिसात बिछ गई है. 6 नए मंत्रियों के जरिए भाजपा ने ब्राह्मण, ओबीसी और दलित वोट बैंक को साधने का मास्टरस्ट्रोक खेला है. मनोज पांडेय और भूपेंद्र चौधरी जैसे दिग्गजों को शामिल कर भाजपा ने सपा के 'पीडीए' कार्ड का मजबूत जवाब तैयार किया है.

तंजानिया के इस्माइल अजीजी की कहानी दुनिया को हैरान कर रही है. छह बार मृत घोषित होने के बाद भी हर बार जिंदा लौटने वाले इस्माइल को लोग अब 'अमर' मानने लगे हैं.

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद एक मुस्लिम युवक पर लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. फैक्ट चेक में सामने आया है कि ये वीडियो असल में बांग्लादेश के ढाका का है और फरवरी 2026 का है.