Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीआईपी कल्चर को खत्म करने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए अपने काफिले की गाड़ियों को आधा कर दिया है. उन्होंने मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे नई गाड़ियां खरीदने के बजाय मौजूदा संसाधनों का सही इस्तेमाल करें.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके अदम्य साहस और धर्मरक्षा के संकल्प को याद किया. 14 मई 1657 को जन्मे संभाजी महाराज ने मुगलों के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया और अपनी संस्कृति व स्वराज के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया.

देश के मौसम में भारी उतार-चढ़ाव जारी है. एक तरफ राजस्थान और यूपी में लू का कहर है, तो दूसरी तरफ बिहार और झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट. इस बीच मानसून की आहट ने दस्तक दे दी है, जो 16 मई तक अंडमान सागर पहुंच सकता है.

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने से देशभर के लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है. पेपर लीक की वजह से ईमानदारी से तैयारी करने वाले छात्र मानसिक और आर्थिक तनाव में हैं. अब छात्र मांग कर रहे हैं कि परीक्षा को JEE की तर्ज पर ऑनलाइन कराया जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करना अब सस्ता हो गया है. जेवर विधायक की पहल पर इंडिगो और अकासा एयर ने टिकटों के दाम घटा दिए हैं. साथ ही, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगने वाले UDF शुल्क को भी 50% से अधिक कम कर दिया गया है.

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में ओडिशा के 7 शिकारियों को बाघ के शिकार की साजिश रचते गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने बाघ को जहर देने के लिए नाले के पानी को जहरीला कर दिया था. वन विभाग ने थर्मल ड्रोन और बॉर्डर कैंप के जरिए निगरानी बढ़ा दी है.

सोशल मीडिया पर अखबार की एक फर्जी क्लिपिंग वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि 1967 में इंदिरा गांधी ने सोना न खरीदने की अपील की थी. ये वायरल दावा पूरी तरह गलत है और इसे प्रधानमंत्री मोदी की हालिया अपील के काउंटर के तौर पर फैलाया जा रहा है.

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सादगी की अनूठी मिसाल पेश करते हुए हेलीकॉप्टर की यात्रा त्याग दी है और अब वे बस व ट्रेन से सफर करेंगे. उन्होंने अपनी Z+ सुरक्षा भी छोड़ दी है और छात्रों से सप्ताह में एक दिन साइकिल या सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की अपील की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोखरण-II परमाणु परीक्षण की 28वीं वर्षगांठ पर देश के अटल साहस और वैज्ञानिकों की प्रतिबद्धता को याद किया. उन्होंने शिव-शक्ति के श्लोक के माध्यम से भारत की आत्मनिर्भरता और सामरिक ताकत का संदेश दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक काफिले के आकार को 50% तक कम करने का निर्देश दिया है. पर्यावरण और सरकारी बचत को ध्यान में रखते हुए लिए गए इस फैसले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब छोटे काफिले के साथ काम कर रही हैं.