Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कब और किसने खींची थी रैडक्लिफ लाइन, जाने कैसे बनी थी भारत-पाक के बीच सीमा?

Independence Day 2025: भारत को आजाद हुए 78 साल हो गए है साथ में भारत को पाकिस्तान से अलग हुए भी इतने साल हो गए हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि वो कौन सी लाइन है जो भारत और पाक की सीमा को अलग करती है.

Independence Day 2025: भारत को आजाद हुए 78 साल हो गए है (Independence Day 2025) साथ में भारत को पाकिस्तान से अलग हुए भी इतने ही साल हो गए हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि वो कौन सी लाइन है जो भारत और पाक की सीमा को अलग करती है. इसके पीछे भी एक अलग इतिहास है जो जानना बहुत जरुरब है. आइए जानते है इस फोटो गैलरी के माध्यम से की वो कौन सी लाइन है और उसे किसने खींचा था.

भारत 15 अगस्त 1947 में आजाद हुआ था और इसी दिन मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र पाकिस्तान भारत से अलग होकर एक अलग प्रभुसत्ता-संपन्न देश बना.

भारत की सीमा को पाकिस्तान से अलग करने के लिए फरवरी 1947 में वायसराय लॉर्ड लुइस माउंटबैटन के जाने से पहले भारत के वायसराय लॉर्ड वेवेल द्वारा दोनों के बीच एक कच्ची सीमा रेखा खींची गई थी.

भारत विभाजन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा बनाई गई जिसकी सीमा भारत के 3 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू कश्मीर और लद्दाख) से मिलकर बनी थी.

इस सीमा को सुनिश्चित करने के लिए सीमा आयोग बनाया गया जिसकी अध्यक्षता सर सिरिल रैडक्लिफ़ कर रहे थे जो पेशे से एक वकिल थे.

12 अगस्त 1947 में सर सिरिल रैडक्लिफ़ दोनों देशो के बीच सीमा निर्धारित करके अपने काम को पूरा किया जिसे 17 अगस्त 1947 को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक कर दिया गया.

सर सिरिल रैडक्लिफ़ इस आयोग के अध्यक्ष थे जिसके कारण भारत-पाक को अलग करने वाली सीमा का नाम रैडक्लिफ़ लाइन रखा गया.

ये भी पढ़ें: इतने सैनिकों के साथ भारत है चौथा सबसे शक्तिशाली देश, जाने किस देश के पास हैं कितने सैनिक

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital