Bharat Express DD Free Dish

Independence Day 2025: इस स्वतंत्रता दिवस पर चार चांद लगाएंगे ये ट्रेडिंग व्हाइट सूट और साड़ी, दिखेंगे खास और स्टाइलिश

स्वतंत्रता दिवस पर हर नागरिक देश भक्ति के रंग में डूबा नजर आता है. झंडा रोहण करने से लेकर लोगों की वेशभूषा में भी देश प्रेम की झलक देखने को मिलती है. आप भी इस खास दिन पर फेक्ट लुक क्रिएट कर सकती हैं.

Independence Day 2025

Independence Day 2025: भारत कल अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. ये दिन हमारे देश का गर्व और आजादी का प्रतीक है. इस खास दिन को मनाने के लिए सिर्फ झंडा फहराने या कार्यक्रमों में शामिल होने तक ही सीमित नहीं है बल्कि आउटफिट्स को भी ऐसे सेलेक्ट करते हैं जिसमें देशभक्ति की झलक देखने को मिले. फिर चाहे बात स्कूल की हो या फिर ऑफिस की हर जगह ट्रेडिशनल आउटफिट्स का एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है. ऐसे में चलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही स्टाइलिश और ट्रेडिंग आउटफिट्स लेकर आए है जिसमें आपका लुक बेहद स्टालिश नजर आएगा और हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा.

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फैशन क्वीन कहीं जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर से आप इस 15 अगस्त पर पहने जाने वाली साड़ी के लिए इंस्पिरेशन ले सकते हैं. इस स्वतंत्रता दिवस पर आप अपनी ऑफिस पार्टी में मल्टी कलर की प्रिंटेड साड़ी को पहन सकती हैं. इसके साथ आप ग्रीन या व्हाइट कलर के ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं. अपने इस लुक को सोनम कपूर ने हेवी ईयररिंग्स और क्लच के साथ पूरा किया है.

अगर आपको स्वतंत्रता दिवस पर कुछ एकदम हल्का और आरामदायक कैरी करने का मन है तो सारा अली खान के इस प्लाजो सेट से बेहतर विकल्प आपके लिए हो ही नहीं सकता. इसके लिए सिंपल सफेद रंग का प्लाजो सेट कैरी करें. इसमें देशभक्ति का टच लाने के लिए इसके साथ तिरंगा दुपट्टा पहनें, ताकि ये लुक भी देखने में क्लासी और प्यारा लगे.

इसके अलावा जान्हवी कपूर के इस सफेद सूट को भी ट्राई कर सकती है. उन्होंने इसके साथ ग्रीन कलर का दुपट्टा केरी किया हुआ है. वाइट, ग्रीन और ऑरेंज कलर का परफेक्ट बैलेंस उनके लुक को स्वतंत्रता दिवस के लिए परफेक्ट बनाता है.

माधुरी दीक्षित ने कांजीवरम सिल्क साड़ी वियर की है, जिसमें वो क्लासिक एलिगेंस रिच लुक में नजर आ रही हैं. वहीं ग्रीन के साथ ऑरेंज कलर की इंडिपेंडेंस डे के हिसाब से परफेक्ट है. एसेसरीज के हिसाब से उनका लुक रॉयल है. आप भी स्वतंत्रता दिवस पर कोई हैंडलूम साड़ी वियर कर सकती हैं जो हमारे देश की हस्तकला को रिप्रजेंट करेगी.

इस साल आपके ऑफिस में होने वाली स्वतंत्रता दिवस की पार्टी में जाने के लिए आप ब्लॉक्ड रंग की सिल्क साड़ी को ट्राई कर सकती हैं. इस तरह की साड़ी को आप ग्रीन और ऑरेंज कलर के ब्लाउज के साथ कैरी कर सकती हैं. इस डिजाइन की साड़ी को काजोल के द्वारा भी पहना गया है.

ये भी पढ़ें: 60-70 के दशक की एक्ट्रेस नाजिमा का 77 साल की उम्र में हुआ निधन, 50 सालों से थी गायब

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read