Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चीन के शिनजियांग क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में भीषण आग,10 लोगों की मौत

उत्तर पश्चिमी चीन के शिनजियांग क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई. आग लगने की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने शुक्रवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी. क्षेत्रीय राजधानी उरुमकी में गुरुवार रात आग लग गई, जहां अंधेरा होने के बाद तापमान हिमांक से नीचे चला गया है. आग को बुझाने में करीब तीन घंटे लगे. स्थानीय सरकार ने कहा कि सभी घायलों के बचने की उम्मीद है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. इससे पहले पिछले दिनों मध्य चीन में एक औद्योगिक व्यापारिक कंपनी में आग लगने से 38 लोगों की मौत हो गई थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital