Bharat Express DD Free Dish

BJP सरकार की नौटंकी की राजनीति नहीं चलने वाली, गुजरात में चौंकाने वाला आएगा रिजल्ट- अशोक गहलोत

सूरत में राजस्थान के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, ‘इस बार BJP सरकार के खिलाफ लोग भड़के हुए हैं. पूरे देश ने COVID के दौरान कुप्रबंधन देखा, विशेष रूप से उस राज्य में जो आजादी से पहले भी मजबूत था.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मोरबी कांड हुआ था. हमने हाईकोर्ट के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की, पर वह नहीं हुआ. गुजरात हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया. अवैध शराब से लोगों की मौत हुई है. सरकार की नौटंकी की राजनीति नहीं चलने वाली, चौंका देने वाले परिणाम आएंगे.’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read