Bharat Express DD Free Dish

गाजियाबादः पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश- पुलिस

गाजियाबाद के CO सिटी-1 अंशु जैन ने बताया कि क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कराई जा रही चेकिंग में एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया. उसने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया. इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया. उन्होंने आगे बताया कि इसका नाम शिविन शर्मा है जो 25 हजार का इनामी बदमाश है. ये नंदीग्राम में एक 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या में वांछित चल रहा था. इसके पास से एक चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है. पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read