Bharat Express DD Free Dish

ग्रेटर नोएडा में 12वीं की एक छात्रा के साथ गैंगरेप, वीडियो बनाकर युवती को किया ब्लैकमेल

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 सेक्टर थाना क्षेत्र में एक 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. युवक ने पहले युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. इसके बाद उसने वो वीडियो अपने दो दोस्तों को दे दिया और उसके दोस्तों ने वीडियो के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ दिखाकर गैंगरेप किया. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती ने इस बारे में अपनी मां को बताया. जिसके बाद युवती की मां ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है.

 


			  
			

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read