Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ वारंट जारी, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ वारंट जारी, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है. इमरान खान के अलावा असद उमर, फवाद चौधरी के खिलाफ भी वारंट जारी हुआ है. यह वारंट पाकिस्तान के इलेक्शन कमीशन की चार सदस्यीय पीठ ने जारी किया है. इमरान खान को यह गिरफ्तारी वारंट अवमानना के एक ​​मामले में जारी हुआ है. मामले की सुनवाई करते हुए निसार दुरानी की अगुवाई में चार सदस्यीय बेंच ने अपना फैसला सुनाया. अब मामले की सुनवाई 17 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी है. इलेक्शन कमीशन ने पिछले साल पीटीआई के शीर्ष नेताओं को मानहानी का नोटिस जारी किया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital