Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Lucknow: STF ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, ढाई करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर बरामद

लखनऊ में यूपी एसटीएफ की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से करीब ढाई करोड़ रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद की है. एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि एक टीम ने बाराबंकी से राम सनेही घाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे के पास बिहार निवासी बुधन पासवान और बाराबंकी के रहने वाले मनीष यादव नामक व्यक्तियों को पकड़कर उनकी तलाशी ली. सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान उनके कब्जे से ढाई किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई. उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए बताई जाती है. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी बुधन ने पूछताछ में बताया है कि वह बाराबंकी निवासी जावेद उर्फ तबरेज से ब्राउन शुगर लेकर बिहार के रास्ते नेपाल जाता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital