Adani Group News: अदाणी समूह ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में समूह का प्रदर्शन मजबूत रहा है और इस दौरान कंपनी का पूंजीगत खर्च 67,870 करोड़ रुपए (7.6 अरब डॉलर) रहा है. साथ ही, ईबीआईटीडीए बढ़कर ऑल-टाइम हाई 47,375 करोड़ रुपए (5.3 अरब डॉलर) हो गया है. चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में पूंजीगत खर्च 67,870 करोड़ रुपए रहने के कारण समूह की ग्रॉस एसेट्स 6,77,029 रुपए (76 अरब डॉलर) की हो गई हैं.
लगातार ग्रो कर रहा है समूह
समूह ने बताया कि टीटीएम (बीते 12 महीने) का ईबीआईटीडीए बढ़कर 92,943 करोड़ रुपए (10.4 अरब डॉलर) हो गया है, जो कि सालाना आधार पर 11.2 प्रतिशत अधिक है. आगे कहा कि ईबीआईटीडीए में ‘एएए’ रेटेड संपत्तियों का योगदान 52 प्रतिशत है. अदाणी ग्रुप के ग्रुप सीएफओ जुगेशिंदर सिंह ने कहा-
‘भारत के विकसित भारत कैपेक्स सुपर साइकिल के साथ संरेखित सबसे बड़े पूंजीगत व्यय कार्यक्रमों में से एक को क्रियान्वित करने के बावजूद भी हमारा मुख्य इन्फ्रास्ट्रक्चर कारोबार मजबूत दोहरे अंकों की वृद्धि प्रदान करना जारी रखे हुए हैं. अन्य बिजनेस में भी बढ़त देखने को मिल रही है.’
कंपनियों की संपत्ति में हुआ इजाफा
सीएफओ जुगेशिंदर सिंह ने आगे कहा कि वित्त वर्ष 26 में अब तक का सबसे अधिक पूंजीगत खर्च करने के बाद भी समूह का कर्ज निर्धारित सीमा के नीचे बना हुआ है. उन्होंने वित्तवर्ष 26 की पहली छमाही में अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनियों की संपत्ति में इजाफे के आंकड़े भी दिए हैं.
- अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की संपत्ति में रिकॉर्ड 17,595 (दो अरब डॉलर) का इजाफा हुआ है.
- अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) की संपत्ति में 12,314 करोड़ रुपए (1.4 अरब डॉलर) का इजाफा हुआ है.
- अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) की संपत्ति में 11,761 करोड़ रुपए (1.3 अरब डॉलर) का इजाफा हुआ है.
ये भी पढ़ें: बिहार में स्थाई सरकार और G20 में भारत की भूमिका से जल्दी रिकार्ड बनाएगा शेयर बाजार
15.1 प्रतिशत का रिटर्न ऑन एसेट्स
कंपनी ने कहा कि नई संपत्तियों पर भारी पूंजीगत खर्च के बाद भी पहले छमाही में आरओए (रिटर्न ऑन एसेट्स) 15.1 प्रतिशत पर बना हुआ है. यह वैश्विक स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सबसे अधिक आरओए है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

