Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शेयर बाजार में गिरावट के बीच अडानी ग्रुप के स्टॉक्स ने भरी रफ्तार, 5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा Adani Enterprises

Adani Group: शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 344.29 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,555.90 अंक पर बंद हुआ.

gautam-adani

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी

Adani Group: हिंडनबर्ग (Hindenburg Research) की रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह की कंपनियों को बड़ा झटका लगा था. हालांकि, अब धीरे-धीरे इन कंपनियों के शेयर रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं. ग्रुप की आठ सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर बुधवार को प्रॉफिट में रहे. चार दिनों की गिरावट के बाद प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में भी 5 प्रतिशत की तेजी आई. ग्रुप की आठ कंपनियां तेजी के साथ बंद हुईं जबकि दो कंपनियां नुकसान में रहीं.

बीएसई पर अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) का शेयर 5.81 प्रतिशत बढ़कर 1,838.80 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी बीएसई में 1,891.10 रुपये के अपने उच्च स्तर तक गया. वहीं इसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 2.09 लाख करोड़ रुपये हो गया. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन का शेयर 3.81 प्रतिशत की उछाल के साथ 679.10 रुपये पर बंद हुआ. इसके अलावा अडानी ट्रांसमिशन 3.27 प्रतिशत उछलकर 931 रुपये पर और अंबुजा सीमेंट्स 3.28 प्रतिशत बढ़कर 364.95 रुपये पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Rate : सोने ने निवेशकों को किया मालामाल, दो बड़े बैंकों के डूबने से बढ़े सोने के भाव

अडानी ग्रुप के 8 कंपनियों के शेयरों में तेजी

वहीं अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर भी 4.94 प्रतिशत चढ़कर 740.95 रुपये पर बंद हुआ. अडानी विल्मर 3.12 प्रतिशत बढ़कर 426.70 रुपये पर और एनडीटीवी 0.85 प्रतिशत बढ़कर 212.85 रुपये पर बंद हुआ. एसीसी ने भी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,740.40 रुपये पर पहुंच गया. दूसरी ओर, अडाणी टोटल गैस का शेयर 3.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 918.85 रुपये पर बंद हुआ. इसके अलावा अडानी पावर भी 1.27 प्रतिशत गिरकर 202.15 रुपये पर बंद हुआ. इन कंपनियों के शेयरों ने भी बीएसई पर अपने संबंधित निचले स्तर को छुआ.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद आज कई शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें नए रेट

बाजार में रहा उतार-चढ़ाव

शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 344.29 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,555.90 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 71.15 अंक यानी 0.42 प्रतिशत गिरकर 16,972.15 अंक पर बंद हुआ. शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच मंगलवार को अडानी समूह की सभी दस सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर गिरावट दर्शाते बंद हुए थे. उतार-चढ़ाव के बीच अडानी के शेयरों में तेजी से निवेशकों को काफी राहत दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital