Bharat Express DD Free Dish

दिमाग घुमा देगी अमीरों की एक दिन की कमाई! एलन मस्क हर रोज छापते हैं ₹1,200 करोड़, जानिए बाकी रईसों का हाल

World Billionaires Net Worth: दुनिया के टॉप बिलेनियर्स एक दिन में सैकड़ों करोड़ रुपये कमाते हैं. उनकी नेटवर्थ में रोज इतना जुड़ जाता है जो किसी आम आदमी के लिए सपने जैसा लगता है. एलन मस्क हर दिन ₹1,200 करोड़ कमाते हैं.

World Billionaires Net Worth

World Billionaires Net Worth: 19वीं सदी के प्रसिद्ध आयरिश लेखक और उपन्यासकार ऑस्कर वाइल्ड (Oscar Wilde) ने कहा था, “जब मैं जवान था, मैं सोचता था कि पैसा जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज है. अब बूढ़ा होकर मैं जानता हूं कि वही है”. पैसों को लेकर ऑस्कर की ये बात जितनी 19वीं सदी में सही थी उतना ही आज भी है. एक तरफ जहां आम आदमी कड़ी मेहनत करने के बाद भी अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाता. वहीं दुनिया के सबसे अमीर आदमी सिर्फ एक दिन में इतना कमाते हैं, जिसे एक आदमी सोच भी नहीं सकता.

हाल के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के इन टॉप बिलेनियर्स एक दिन में सैकड़ों करोड़ रुपये कमाते हैं. उनकी नेटवर्थ में रोज इतना जुड़ जाता है जो किसी आम आदमी के लिए सपने जैसा लगता है.

आज मैं आपको दुनिया के टॉप 10 अमीर आदमियों की एक दिन की कमाई बताऊंगा, जिसे जानने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा.

World Billionaires Net Worth

दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी – एक दिन की कमाई

एलन मस्क (Tesla, SpaceX, xAI): ₹1,200 करोड़/दिन

मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं. जिनकी नेट वर्थ हाल ही में $700-800 बिलियन के आसपास पहुंच चुकी है. उनके स्टॉक में छोटा सा उछाल भी करोड़ों का फर्क डाल देता है.

बर्नार्ड अर्नॉल्ट (LVMH): ₹900 करोड़/दिन

अर्नॉल्ट को लग्जरी गुड्स का बादशाह माना जाता है. हालांकि आजकल टेक बूम की वजह से थोड़ा पीछे छूट गए हैं.

जेफ बेजोस (Amazon): ₹800 करोड़/दिन

जेफ बेजोस को ई-कॉमर्स का जनक कहा जाता है. उनकी कंपनी Amazon कई दिनों तक दुनिया की सबसे वैल्युएशन वाली कंपनी रही है.

मार्क जुकरबर्ग (Meta/Facebook): ₹700 करोड़/दिन

लैरी एलिसन (Oracle): ₹650 करोड़/दिन

लैरी एलिसन क्लाउड कंप्यूटिंग के दिग्गज हैं. एआई बूम की वजह से हाल के सालों में उनके नेटवर्थ में जबरदस्त ग्रोथ हुई है.

लैरी पेज (Google): ₹550 करोड़/दिन

अल्फाबेट के को-फाउंडर लैरी पेज को टेक जॉइंट्स कहा जाता है. उनकी कंपनी गूगल दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक है.

सर्गेई ब्रिन (Google): ₹520 करोड़/दिन

सर्गेई ब्रिन लैरी पेज के साथी हैं.

वॉरेन बफेट (Berkshire Hathaway): ₹500 करोड़/दिन

इन्वेस्टमेंट के गुरु वॉरेन बफेट हर दिन 500 करोड़ रुपये कमाते हैं. ,

स्टीव बाल्मर (Microsoft शेयर): ₹480 करोड़/दिन

स्टीव बाल्मर माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व CEO हैं. हालांकि अब वो पूरी तरह निवेशक बन चुके हैं. नई कंपनियों में पैसा लगाना अब उनके लिए फायदे का सौदा बन गया है.

बिल गेट्स (Microsoft, निवेश): ₹450 करोड़/दिन

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स कई सालों तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से टॉप पर रहे हैं. गेट्स अपने बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के जरिये दुनिया के कई देशों में स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में दान करते रहते हैं.

रोज बदलते हैं ये आंकड़े

बता दें कि, ये आंकड़े नेटवर्थ में सालाना या मासिक बढ़ोतरी को 365 दिनों में बांटकर निकाला गया है. असल में ये रोज बदलते रहते हैं. अगर शेयर के दामों में उछाल आता है तो इनकी कमाई के आंकड़े भी बढ़ जाते हैं. वहीं अगर शेयर की कीमतों में

गिरावट आती है तो इनकी कमाई में भी गिरावट आती है.

ये भी पढ़ें- तिहाड़ में बंद राजपाल यादव के समर्थन में उतरी बॉलीवुड इंडस्ट्री; सलमान-अजय समेत कई सितारों ने की आर्थिक मदद, मैनेजर बोले- कल मिल सकती है जमानत

साल 2026 में टेक और AI बूम की वजह से टेक इंडस्ट्रीज में जबरदस्त ग्रोथ हुई है. इसी वजह से एलन मस्क जैसे कई उद्योगपतियों की संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read