24 अगस्त से यूट्यूब पर Views का नया खेल, जानिए क्या होगा खास?
यूट्यूब 24 अगस्त से लंबे वीडियो, लाइव स्ट्रीम और अन्य वीडियो फॉर्मेट के सार्वजनिक व्यू काउंट को बदलने जा रहा है. नए सिस्टम में वीडियो प्ले होते ही व्यू जुड़ सकता है, भले ही दर्शक उसे कुछ ही सेकंड बाद बंद कर दे.
PM CARES Fund के आंकड़े आए सामने: एफडी में जमा हैं ₹6,641 करोड़, वित्त वर्ष 2024-25 की रिपोर्ट जारी
PM CARES Fund Financial Report: कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा साल 2020 में गठित पीएम केयर फंड ने अपने आंकड़े सार्वजनिक कर दिये हैं. लेखा परीक्षा रिपोर्ट की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 से 2025 के अंत तक इसमें 8452.07 करोड़ रुपये जमा थे.
विझिंजम पोर्ट ने खोले ग्लोबल ट्रेड के दरवाजे! एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कारोबार शुरू, सीएम सतीशन बोले- यह भारत का नया ग्लोबल गेटवे
Vizhinjam Port: केरल के विझिंजम इंटरनेशनल सी पोर्ट से एक्सपोर्ट-इंपोर्ट संचालन शुरू हो गया है. इससे भारत के आयात-निर्यात कारोबार को बढ़ावा और लॉजिस्टिक्स लागत में कमी की उम्मीद है.
पीएम मोदी के ‘टॉप-5 बैंक’ वाले सपने पर वित्त मंत्री का बड़ा एक्शन, देश के बैंकिंग सेक्टर के लिए हुआ बड़ा ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के संबोधन में भारत के बैंकिंग सेक्टर को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा है.
मां की 4 चूड़ियों से करोड़ो की कंपनी तक, जानिए किरण कुमार की सफलता की कहानी
पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़कर 12 साल की उम्र में ज्वेलरी बाजार में काम शुरू करने वाले किरण कुमार ने मां की चार चूड़ियों से कारोबार की शुरुआत की.
Tata Sons का नया दौर: 40 साल बाद विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन, कौन संभालेगा भारत का सबसे बड़ा बिजनेस एंपायर?
CHANDRASEKARAN TATA ERA ENDS: वर्ष 1987 में एक साधारण ट्रेनी प्रोग्रामर के रूप में TCS से करियर की शुरुआत करने वाले एन. चंद्रशेखरन (चंद्रा) टाटा संस के चेयरमैन पद से हटने की तैयारी कर रहे हैं. उनके इस फैसले से जहां टाटा ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप ₹68,000 करोड़ से अधिक घट गया, वहीं टाटा ट्रस्ट्स ने नए चेयरमैन की तलाश शुरू कर दी है.
शेयर बाजार में गिरावट की गाज: 5 दिग्गज कंपनियों के डूबे 1 लाख करोड़, फिर भी नंबर-1 बनी रही रिलायंस
बीते हफ्ते शेयर बाजार की मंदी से देश की शीर्ष 5 कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये घटा. TCS और रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जबकि LIC और एयरटेल फायदे में रहे.
2.5 लाख स्टार्टअप्स, 35 गुना बढ़ा मोबाइल निर्माण; पीएम मोदी ने पेश किया ‘विकसित भारत 2047’ का रोडमैप
India Manufacturing Growth: PM मोदी ने कहा कि देश में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं और उपभोक्ताओं की संख्या लगभग चार गुना बढ़ी है. इसी अवधि में पेटेंट की संख्या चार गुना हुई है, जबकि डिजिटल लेनदेन 100 गुना बढ़ चुके हैं, जो भारत के तेजी से डिजिटलीकरण को दर्शाता है.
विदेशी इंजनों की नहीं पड़ेगी जरूरत, R-RR की पार्टनरशिप से भारत बनेगा ग्लोबल कॉम्पिटिटर
रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस ने भारत के एएमसीए फाइटर जेट प्रोजेक्ट के लिए स्वदेशी लड़ाकू इंजन बनाने की साझेदारी का ऐलान किया है. भारत में ही बनेगा एयरोस्पेस कॉम्प्लेक्स.
नम्रता अदाणी के नेतृत्व में ISSO का विस्तार, 630 से ज्यादा स्कूलों के 28,000 युवा एथलीटों को मिलेगा ट्रेनिंग और करियर गाइडेंस का मंच
NAMRATA ADANI ISSO EXPANSION: अदाणी इंटरनेशनल स्कूल की फाउंडिंग डायरेक्टर और ISSO एडवाइजरी बोर्ड की सदस्य नम्रता अदाणी के नेतृत्व में इंटरनेशनल स्कूल्स स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन (ISSO) अपने सबसे बड़े सीज़न 2026-27 में प्रवेश कर रहा है, जिसमें 630 से अधिक स्कूल और 28,000 छात्र-एथलीट शामिल होंगे.





