Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

बिजनेस

सूरत में हजीरा पोर्ट के भीतर 1.1 किलोमीटर तक फैली यह टिकाऊ सड़क मल्टी-पर्पस बर्थ (MPB-1) को कोयला यार्ड से जोड़ती है. यह भारत की तीसरी स्टील स्लैग रोड है.

सुबह करीब 9.34 बजे, सेंसेक्स 32.52 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 83,271.99 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 3.45 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 25,408.75 पर कारोबार कर रहा था.

सेबी ने Jane Street Group और उसकी सहयोगी संस्थाओं को भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग से प्रतिबंधित कर दिया है. यह कार्रवाई इंडेक्स डेरिवेटिव्स में कथित हेराफेरी के आरोपों के तहत की गई है.

नीति आयोग ने रिपोर्ट में कहा कि 2030 के लिए विजन यह है कि भारत वैश्विक केमिकल मूल्य श्रृंखला में 5-6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ वैश्विक केमिकल मैन्युफैक्चरिंग में महाशक्ति बन जाए.

Moil Manganese Production: देश की सबसे बड़ी मैंगनीज अयस्क उत्पादक कंपनी मॉयल ने जून में अपने उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है. ये अबतक का सर्वाधिक उत्पादन है.

वैश्विक स्तर पर सकारात्मक संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला. शुरुआती कारोबार में आईटी, फार्मा और ऑटो सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली.

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अच्छे मानसून, ब्याज दरों में कटौती और ग्रामीण सहयोग के चलते भारत की 2025-26 की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.5% किया है. रिपोर्ट में सरकारी खर्च, निवेश और निजी खपत में तेजी की संभावना जताई गई है, हालांकि वैश्विक अनिश्चितता और निर्यात पर असर की आशंका बनी हुई है.

मॉर्गन स्टेनली की नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2025 में 5.9% और 2026 में 6.4% होने का अनुमान है, जबकि वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी का सामना करेगी. भारत, सिंगापुर और यूएई में सकारात्मक रुझान की उम्मीद है.

जुलाई 2025 में ‘वन नेशन, वन टैक्स’ यानी GST के आठ साल पूरे हुए. इसने भारत को एकीकृत बाजार में बदल दिया है. जानें कैसे यह व्यवस्था मूल्य वृद्धि पर कर लगाकर पारदर्शिता, कर सुधार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देती है.

कैबिनेट ने 99,000 करोड़ की रोजगार संबद्ध प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी, 3.5 करोड़ नौकरियां सृजित होंगी. 1 अगस्त 2025 से लागू योजना में कर्मचारियों को 15,000 रुपये सब्सिडी और नियोक्ताओं को 2,000-3,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे.

UP Tourism