Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jamnagar Refinery के 25 साल का जश्न मना, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने दिया संबोधन

25 Years of The Jamnagar Refinery: अंबानी परिवार ने जामनगर रिफ़ाइनरी के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया. जानें इस अवसर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी ने क्या कहा?

Mukesh Ambani and nita ambani

रिलायंस ग्रुप के ओनर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Jamnagar : भारत के सबसे बड़े औद्योगिक समूहों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने गुजरात स्थित जामनगर रिफाइनरी के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया. इस अवसर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं एमडी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने रिलायंस कर्मचारियों और उनके परिवारों को संबोधित किया.

इस अवसर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिफाइनरी की उपलब्धियों का जिक्र किया और इस परियोजना को इंजीनियरिंग का चमत्कार बताया. वहीं, नीता अंबानी ने अपने संबोधन में अपने स्वर्गीय ससुर धीरूभाई अंबानी को याद किया और उनसे मिली प्रेरणा को श्रेय दिया. उन्होंने इस यात्रा को रिलायंस परिवार की एकता और मेहनत का प्रतीक बताया.

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की ओर से बीते 29 दिसंबर को सोशल मीडिया पर रिफाइनरी की कुछ तस्वीरें साझा की गई थीं. उनके बयान में कहा गया, “आज हम जामनगर रिफाइनरी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं – यह इनोवेशन, पैमाने और प्रभाव की एक असाधारण उपलब्धि है. इस इंजीनियरिंग चमत्कार के पीछे कई तथ्य रहे हैं.”

रिलायंस ने गुजरात के जामनगर में अपनी पहली रिफाइनरी 28 दिसंबर 1999 को शुरू की थी. इस रिफाइनरी ने रातों-रात भारत को ईंधन की कमी वाले देश से आत्मनिर्भर (Self-sufficient) और बाद में Surplus वाले देश में बदल दिया, जिससे यूरोप और अमेरिका को Gasoline और Gasoil का निर्यात किया जाने लगा.

यह भी पढ़िए: ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार- Mahindra Group के चेयरमैन आनंद महिंद्रा

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital