Bharat Express DD Free Dish

अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी का दोहा दौरा, ग्लोबल फाइनेंस और निवेश पर हुई चर्चा

दोहा में सागर अदाणी की शेख बंदर अल थानी से मुलाकात हुई. कतर सेंट्रल बैंक गवर्नर और क्यूआईए चेयरमैन ने ग्लोबल फाइनेंस व निवेश पर चर्चा की.

Sagar Adani at The Economist Summit Why Energy is the backbone of India's 2047 Dream
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

कतर सेंट्रल बैंक के गवर्नर और कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (क्यूआईए) के चेयरमैन शेख बंदर बिन मोहम्मद बिन सऊद अल थानी ने 13 अप्रैल 2026 को दोहा में अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी से मुलाकात की. इस बैठक में वैश्विक वित्तीय बाजारों और निवेश के नए अवसरों पर चर्चा हुई.

बैठक में ग्लोबल फाइनेंस के बदलते रुझानों और निवेश की संभावनाओं पर बातचीत हुई. शेख बंदर अल थानी कतर की वित्तीय नीतियों और निवेश रणनीति के प्रमुख व्यक्ति हैं. उन्होंने नवंबर 2021 में कतर सेंट्रल बैंक के गवर्नर का पद संभाला था.

अदाणी ग्रीन एनर्जी में महत्वपूर्ण योगदान

सागर अदाणी अदाणी ग्रुप के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र के प्रमुख नेता हैं. उन्होंने 2015 में ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद ग्रुप जॉइन किया. वे अदाणी ग्रीन की सोलर और विंड पोर्टफोलियो बनाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं. कंपनी के पास फिलहाल करीब 20 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता है और 2030 तक इसे 50 गीगावाट तक बढ़ाने का लक्ष्य है.

कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी पहले भी अदाणी ग्रुप की विभिन्न कंपनियों में निवेश कर चुकी है. यह बैठक दोनों पक्षों के बीच सतत विकास और हरित ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी मुलाकातें भारत और कतर के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करेंगी. अदाणी ग्रीन एनर्जी भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में बड़ा योगदान दे रही है.

ये भी पढ़ें- FY 2026 में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों ने दर्ज की 15.9% की क्रेडिट ग्रोथ, देश कर रहा तेज तरक्की- मोदी सरकार

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read