Elon Musk SpaceX IPO Launch: दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन एलन मस्क (Elon Musk) की स्पेस कंपनी SpaceX ने शुक्रवार (12 जून 2026) को अमेरिकी शेयर बाजार ‘नैस्डैक’ (Nasdaq) में कदम रखते ही इतिहास रच दिया है. कंपनी का शेयर अपनी आईपीओ कीमत $135 के मुकाबले करीब 11% प्रीमियम के साथ 150 डॉलर पर खुला. स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के साथ ही स्पेसएक्स की कुल मार्केट वैल्यूएशन 2.2 ट्रिलियन डॉलर (करीब 183 लाख करोड़ रुपये) के पार पहुंच गई.
इस बंपर लिस्टिंग(Elon Musk SpaceX IPO Launch) के बाद एलन मस्क की संपत्ति में ऐसी बेतहाशा बढ़ोतरी हुई कि वे इतिहास में 1 ट्रिलियन डॉलर (83 लाख करोड़ रुपये से अधिक) की नेटवर्थ वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं. लेकिन इस महा-सफलता की गूंज भारत में भी है, क्योंकि मस्क की इस कंपनी से तीन भारतीय इंजीनियरों की किस्मत पूरी तरह चमकने वाली है.
शेयरों ने बदली 3 भारतीयों की तकदीर
इस आईपीओ का सबसे बड़ा जैकपॉट निवेशक तो बटोर ही रहे हैं, लेकिन इसका सीधा फायदा एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ‘xAI’ में काम करने वाले तीन भारतीय मूल के स्टार इंजीनियर्स-देवेंद्र चापलोट, अमन मदान और आदित्य गुप्ता को मिलने जा रहा है. बता दें कि अप्रैल 2026 में ही इन तीनों को मस्क ने xAI में बेहद सीनियर और रणनीतिक पदों पर बिठाया था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, IIT बॉम्बे के पूर्व छात्र देवेंद्र चापलोट एआई मॉडल की शुरुआती ट्रेनिंग (Pre-training) का नेतृत्व कर रहे हैं. अमन मदान एआई के विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर और टूल्स की कमान संभाल रहे हैं, जबकि पूर्व गूगल वैज्ञानिक आदित्य गुप्ता (जिन्होंने Google Bard और Assistant पर काम किया है) एआई मॉडल को वास्तविक प्रोडक्ट्स में तब्दील करने का काम देख रहे हैं.
xAI के शेयर ऐसे बने SpaceX की हिस्सेदारी(Elon Musk SpaceX IPO Launch)
दरअसल, एलन मस्क की कंपनियों का यह नियम है कि वे अपने कर्मचारियों को मोटी सैलरी के साथ-साथ कंपनी की बड़ी इक्विटी (स्टॉक बेस्ड पेमेंट) भी देती हैं. चूंकि ये तीनों भारतीय इंजीनियर्स बेहद टॉप पोजीशन पर काम कर रहे हैं, इसलिए इनके पास xAI के अच्छे-खासे शेयर मौजूद हैं.
ट्विस्ट यह है कि इस साल की शुरुआत में ही SpaceX ने मस्क की एआई कंपनी xAI का आधिकारिक तौर पर अधिग्रहण (Acquisition) कर लिया था. इस मेगा-मर्जर के बाद xAI के सभी कर्मचारियों के शेयर ऑटोमैटिकली स्पेसएक्स (SpaceX) के शेयरों में तब्दील हो गए.
ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता; आज धड़ाम हुए रेट
बिना IPO के भी भुना सकते हैं शेयर
आज की तारीख में जब स्पेसएक्स की वैल्यूएशन 2.2 ट्रिलियन डॉलर हो चुकी है, तो इन तीनों वरिष्ठ इंजीनियरों के पास मौजूद शेयरों की कीमत भी रॉकेट की रफ्तार से कई गुना बढ़ गई है. आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ के साथ ये तीनों भारतीय आसानी से करोड़ों या अरबों रुपये की निजी वेल्थ के मालिक बन जाएंगे.
सबसे मजे की बात यह है कि मस्क की कंपनी कर्मचारियों को लिक्विडिटी देने के लिए समय-समय पर ‘प्राइवेट टेंडर ऑफर्स’ लाती रहती है, जिससे कर्मचारी आईपीओ के लॉक-इन पीरियड का इंतजार किए बिना भी निजी सौदों के जरिए अपने शेयर बेचकर तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. साफ है कि एलन मस्क के इस स्पेस चक्रव्यूह ने भारतीय प्रतिभाओं के लिए कुबेर का खजाना खोल दिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





