Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक पालतू कुत्ते ने महिला पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया. घटना के दौरान महिला मॉर्निंग वॉक कर रही थी. हमले में महिला के हाथ, पैर, गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आई है. इसके साथ ही महिला को बचाने के लिए आगे आए एक युवक को भी कुत्ते ने काट खाया.
इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत गंभीर थी. महिला के चेहरे और सिर पर 50 से ज्यादा टांके लगे हैं.
26 जनवरी का है मामला
यह मामला 26 जनवरी की सुबह लगभग 7 बजे का है. जब HSR Layout की टीचर्स कॉलोनी में महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. महिला अपने घर के सामने टहल रही थी, तभी कुत्ते ने हमला कर दिया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें कुत्ते को महिला पर हमला करते दिखाया गया है.
#Bengaluru
A woman was seriously injured in a pet dog attack during her morning walk in HSR Layout’s Teachers’ Colony. The dog bit her neck, face, hands and legs, leaving her with 50+ stitches. A rescuer was also attacked. Police have registered a case and are investigating. pic.twitter.com/NBmRPgmDRb— Smriti Sharma (@SmritiSharma_) January 30, 2026
इस हमले में महिला के सिर और बॉडी पर गंभीर घाव आए हैं. जिसकी वजह से उसे तुरंत टांके लगाने पड़े. इस समय महिला का इलाज चल रहा है. इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है. जिसमें उसके सिर, गले, चेहरे और गर्दन पर टांके दिखाई दे रहे हैं.
पुलिस ने मामला किया दर्ज
इस संबंध में पुलिस ने जानकारी दी है. जिसके मुताबिक यह कुत्ता अमरेश रेड्डी नाम के व्यक्ति का है. जिसके खिलाफ महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उसने कुत्ते के मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सबूतों की जांच कर रहे हैं. ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हमला किन परिस्थितियों में हुआ है.
कुत्ता कैसे करता है हमला?
भारत में एक साल में 21 लाख से ज्याा डॉग बाइट के मामले दर्ज हुए हैं. जो यह दिखाता है कि भारत में एनिमल बाइट विशेषकर डॉग बाइट के मामले कितने गंभीर हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

