Bharat Express DD Free Dish

ऑनर किलिंग या सुसाइड! बेतिया में बगीचे में पेड़ से लटका मिला किशोर-किशोरी का शव

Bettiah Crime News: बेतिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बगीचे में किशोर और किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिला. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को जानकारी दी गई.

Bettiah Crime News

Bettiah Crime News: बेतिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बगीचे में किशोर और किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिला. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को जानकारी दी गई. जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह मामला सिकटा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव का है. जहां शेख बुनाद के 15 साल के बेटे सैदुल्लाह आलम और इजहार अंसारी की 14 साल की बेटी सहबुना नेशा का शव पेड़ से लटकता पाया गया.

रात को खाना खाने के बाद हुए गायब

दोनों के परिजनों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अभी रमजान का महीना चल रहा है. वो लोग अपने-अपने घरों में रात में खाना खाकर सो गए थे. जब शनिवार के दिन वो सुबह सेहरी के लिए उठे, तो दोनों गायब मिले. परिजन दोनों की आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसी दौरान ग्रामीणों ने बगीचे में दो शव लटके देखे. जिसके बाद हंगामा मच गया.

दोनों के बीच 2 साल से चल रहा था अफेयर

मामले की जानकारी परिजनों को मिलते ही दोनों दौड़े-दौड़े बगीचे में पहुंचे. दोनों बच्चों को पेड़ से लटका देख परिजनों में मातम छा जाता है. इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाए चल रही हैं. कई ग्रामीण इसे प्रेम प्रसंग का बता रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि उनके बीच पिछले 2 सालों से अफेयर था. दोनों का घर एक दूसरे से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है.

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शामिल हुईं, अच्छी व्यवस्था न होने पर PM मोदी ने बंगाल सरकार को कोसा

मामले को लेकर पुलिस भी कई एंगल से जांच कर रही है. एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह के मुताबिक बगीचे से युवक और युवती का शव मिला है. दोनों के शव पेड़ से लटक रहे थे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कहा जा सकता है कि ये हत्या है या आत्महत्या. फिलहाल सभी एंगल से पुलिस जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read