Bharat Express DD Free Dish

भारतीय मूल के व्यक्ति की अमेरिका में दर्दनाक हत्या, मामूली विवाद में कुल्हाड़ी से कलम कर दिया सिर, आरोपी गिरफ्तार

USA Murder News: डलास में कर्नाटक निवासी भारतीय चंद्र नागमल्लैया की उनके ही कर्मचारी ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. मामूली विवाद के बाद आरोपी ने सिर काटकर कूड़ेदान में फेंक दिया.

USA Murder News

USA Murder News: अमेरिका के डलास शहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां कर्नाटक के रहने वाले चंद्र नागमल्लैया की उनके ही कर्मचारी ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी.

वॉशिंग मशीन से शुरू हुआ झगड़ा

नागमल्लैया एक मोटल में काम करते थे. बुधवार को उन्होंने कर्मचारी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को टूटी वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल न करने के लिए कहा. नागमल्लैया ने यह बात सीधे न बताकर दूसरे कर्मचारी से कहलवाई. यही बात मार्टिनेज को नागवार गुजरी.

कुल्हाड़ी से कई वार

गुस्से में मार्टिनेज ने नागमल्लैया पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. नागमल्लैया जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे. उनकी पत्नी और बेटा बीच में आए लेकिन आरोपी ने उन्हें धक्का देकर हटा दिया. इसके बाद उसने नागमल्लैया का सिर काट दिया.

सिर पर लात मारकर कूड़ेदान में फेंका

हत्या के बाद आरोपी ने सिर पर लात मारी. फिर उसे उठाकर कूड़ेदान में फेंक दिया. इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और मार्टिनेज को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: बलूचिस्तान में बगावत पर ‘ब्लड गेम’; पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों को बनाया अपना हथियार, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

हत्या के आरोपी मार्टिनेज का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसपर वाहन चोरी और हमले के मामले लगे हुए हैं. आरोपी को बिना जमानत के हिरासत में रखा गया है. मामले में दोषी पाए जाने पर कोबोस-मार्टिन को बिना पैरोल के आजीवन कारावास या मौत की सजा भी दी जा सकती है. नागमल्लैया का अंतिम संस्कार शनिवार को होना है. दोस्त, परिवार और स्थानीय भारतीय समुदाय उनके परिवार का समर्थन करने के लिए साथ आ रहे हैं.

भारतीय समुदाय में शोक

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने चंद्र नागमल्लैया की मौत पर गहरा दुख जताया है. इस घटना से भारतीय समुदाय सदमे में है.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read