Delhi Crime News: दिल्ली के अशोक नगर में एक युवक तौफीक ने एकतरफा प्यार में एक 19 वर्षीय छात्रा को 5वीं मंजिल से नीचे फेंककर मार डाला. इस घटना से अशोक नगर में कोहराम मच गया. हिंदू संगठनों ने हत्यारोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. वहीं, परिजनों की मौजूदगी में छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया. छात्रा की मौत के बाद तौफीक रफूचक्कर हो गया था.
अब खबर आई है कि 26 वर्षीय तौफीक को पुलिस ने धर दबोचा है. उसे यूपी के रामपुर से गिरफ्तार किया गया है. हत्यारोपी तौफीक की कई पिक्चर्स सोशल मीडिया पर दिख रही हैं. बताया जाता है कि वह रामनगर के टांडा का निवासी है.
जान गंवाने वाली छात्रा के परिजनों ने मीडिया को बताया कि तौफीक करीब 3 साल से छात्रा के आस-पास रह रहा था. छात्रा उसे भाई कहकर बुलाती थी और उसे राखी भी बांधी थी. मगर, वह छात्रा पर बुरी नजर रखे हुए था.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल में तौफीक पांचवीं मंजिल पर स्थित छात्रा के घर में बुर्का पहनकर घुस आया था. जहां उसने छात्रा से जोर—जबरदस्ती की कोशिश की. उसके बाद उसने छात्रा को कई मंजिल उूपर से नीचे धक्का मार दिया. आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहीं छात्रा ने दम तोड़ दिया.
छात्रा के पिता ने तो यहां तक बताया है कि तौफीक को उन्होंने खुद रोकने की कोशिश की थी. तौफीक ने उन पर भी हमला कर दिया था. उसके बाद तौफीक वहां से भाग गया था.
यह भी पढ़िए: नई-नवेली दुल्हन ने पति को मरवाने के लिए प्रेमी से मंगवाया था ‘DAO’ हथियार, फिर ऐसे ली जान
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



