शादीशुदा शख्स ने लॉ स्टूडेंट को प्रेमजाल में फांसा: सच सामने आने पर ब्रेकअप किया तो 22 साल की अमृता को बेरहमी से घोंपे चाकू
कानून की पढ़ाई कर रही एक छात्रा का उसी के एक्स बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से कत्ल कर डाला. बेंगलुरु में शादीशुदा होने की बात छिपाने पर छात्रा ने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप किया था, जिससे गुस्साए प्रेमी और उसके भाई ने छात्रा को चाकू घोंप दिए.
साली को लेकर चला गया जीजा, सालों ने पकड़कर धो डाला; वीडियो हुआ वायरल
Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो सालों ने मिलकर अपने जीजा को जंगल में ले जाकर जमकर पीटा. सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर लाठी और पट्टे से पिटाई की. पिटाई से बचने के लिए जीजा भीख मांगता रहा, लेकिन सालों का दिल नहीं पसीजा.
हिंदू युवती की तस्वीर, पर नाम ‘मुस्कान खानम’… दौसा गैंगरेप केस मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
Dausa Gangrape Case: राजस्थान के दौसा जिले में 28 वर्षीय हिंदू युवती से कथित गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और फर्जी पहचान बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों के साथ फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.
ननद ही निकली भाभी की कातिल, पति के थे भाभी से अवैध संबंध तो भाभी के सीने में उतार दिया खंजर
Meerut Crime News: मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हुए चर्चित निदा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, हत्या की आरोपी मृतका की ननद ही निकली. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.
‘धरती गर्म हो रही है… खजाना बलि मांग रहा है’, सोना निकालने के लालच में यहां 3 लोगों ने मिलकर दोस्त को कुल्हाड़ी से काटकर दफनाया
Raisen Crime News Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के रायसेन में गड़े धन के लालच और अंधविश्वास में एक व्यवसायी की मानव बलि दे दी गई. इस हत्याकांड में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 3 को गिरफ्तार किया है.
चश्मदीदों को धमकी, मां की बेबसी और डायल 112 का वो कॉल; वैशाली में वर्दी वाली बेटी के साथ किसने की हैवानियत?
Vaishali Home Guard Case: बिहार के वैशाली में एक महिला होमगार्ड को सरेआम रास्ते से अगवा कर उसके साथ रेप किया गया. महिला को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. इस दौरान पीड़िता की छोटी बहन के साथ भी छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगा है.
ओडिशा युवती आत्मदाह: वो चैट और बंद कमरे का टॉर्चर… सामने आई रिश्तों के कत्ल की खौफनाक दास्तान!
Odisha Girl Sexual Abuse: ओडिशा से बाप-बेटी के रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने खुद पर पेट्रोल डालकर खुद को जला डाला. आत्मदाह की इस घटना में लड़की गंभीर रूप से जल गई. इस दौरान पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर जो खुलासे किये वो रूह कंपा देने वाला है.
मां की नौकरी और प्रॉपर्टी पर थी बेटी की नजर, 7 लाख की सुपारी देकर करा दिया एक्सीडेंट
Jaipur Murder Case: जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में महिला की सड़क हादसे में मौत का मामला पुलिस जांच में सुनियोजित हत्या निकला. पुलिस ने खुलासा किया है कि महिला की हत्या के लिए 7 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. इस मामले में मृतका की 23 वर्षीय बेटी, रिश्तेदारों समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
वाह रे सिस्टम! एक डॉक्टर MP के तीन जिलों में एक साथ कर रहा था नौकरी, हर महीने उठा रहा था बंपर सैलरी
MP Doctor Fraud Case: मध्य प्रदेश के शहडोल में संविदा डॉक्टर का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. डॉ. महेश शर्मा नाम के शख्स एक साथ तीन जिलों में नौकरी कर रहे थे, शहडोल में ड्यूटी के अलावा श्योपुर और खरगोन में भी तैनात थे.
गुजरात में 1 करोड़ की ‘व्हेल उल्टी’ जब्त, होटल पर रेड में पकड़ा गया आरोपी
Ambergris Seizure Gujarat: गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद जिले के ढोलेरा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.01 करोड़ रुपये कीमत की एम्बरग्रीस जब्त की है. एम्बरग्रीस को आम बोलचाल में व्हेल की उल्टी भी कहा जाता है. पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.







